{"_id":"5b2293404f1c1bf56e8b7f79","slug":"yoga-for-all-jvcc-chapter-is-going-to-celebrate-its-annual-day-as-yog-utsav","type":"story","status":"publish","title_hn":"'योग फॉर ऑल' का आयोजन करेगा जेवीसीसी चैप्टर, लोगों को स्वास्थ्य के बारे में किया जाएगा जागरूक","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
'योग फॉर ऑल' का आयोजन करेगा जेवीसीसी चैप्टर, लोगों को स्वास्थ्य के बारे में किया जाएगा जागरूक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 14 Jun 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
yoga
- फोटो : अमर उजाला
जेवीसीसी चैप्टर शनिवार 16 जून को अपना वार्षिक दिवस योग उत्सव को तौर पर मनाने जा रहा है। जेवीसीसी नोएडा-21 स्थित कार्यालय के मैदान में शाम 5 से 7 बजे के बीच 'योग फॉर ऑल' का आयोजन करने जा रहा है।
विज्ञापन
यह पूरा कार्यक्रम मुख्य रूप से योग पर केंद्रित होगा। इसमें अधिक से अधिक और हर उम्र के लोग शामिल होंगे और नियमित योग करने वाले प्रतिभागी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। केंद्रीय संस्कृति मंत्री (आई/सी) और पर्यावरण, वन और जलवायु मंत्री डॉ. महेश शर्मा इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा विश्व प्रसिद्ध मूर्तिकार पद्म भूषण श्री राम वंजी सुतार इस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन
योग के अलावा समारोह में लोगों को 'बीट प्लास्टिक पोल्यूशन' और 'हम फिट तो इंडिया फिट' के तहत भी जागरूक किया जाएगा। क्योंकि यह दोनों आम लोगों के स्वास्थ्य से जुड़े हुए हैं। जेवीसीसी चैप्टर का उद्देश्य लोगों के लिए योग के माध्यम से अपने सकारात्मक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और दुनिया में हर जगह सद्भाव और शांति लाने को लेकर सामान्य जागरूकता उत्पन्न करना है।
विज्ञापन