फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   World's oldest man says secret to long life

112 साल के बुजुर्ग ने बताया सेहतमंद रहने का राज

Fri, 14 Feb 2020 09:17 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 14 Feb 2020 09:17 AM IST
विज्ञापन
World's oldest man says secret to long life
दुनिया का सबसे बुजुर्ग इंसान - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया के सबसे बुजुर्ग आदमी ने सेहतमंद रहने का राज बताया है। 112 साल के चित्तेसु वतनबे का कहना है कि अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो अपने चेहरे पर हर वक्त मुस्कराहट लाएं और कभी भी गुस्सा न करें। वतनबे जापान के रहने वाले हैं और इस वक्त दुनिया के सबसे बुजुर्ग इंसान हैं। उनकी उम्र 112 साल 344 दिन है।

विज्ञापन


 

Trending Videos

गिनीज बुक में नाम दर्ज
चित्तेसु वतनबे का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। उनका कहना है कि लंबी उम्र और सेहतमंद रहने के लिए गुस्से पर काबू करना चाहिए और हर स्थिति में चेहरे पर हंसी बरकरार रखनी चाहिए। वतनबे को उनके घर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने दुनिया का सबसे बुजुर्ग होना का सर्टिफिकेट दिया है। वो साल 1907 में उत्तरी जापान में पैदा हुए थे।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने चित्तेसु को उनके निगाटा स्थित घर पर जाकर दुनिया का सबसे बुजुर्ग होने का खिताब दिया। चित्तेसु पेशे से किसान हैं, और उन्होंने आजीवन शुगर केन प्लांटेशन में काम किया। बता दें कि इससे पहले भी दुनिया का सबसे बूढ़ा इंसान भी जापान से ही था और उसकी मृत्यु पिछले साल हुई थी। इस शख्स का नाम मसाज़ो नोनका था जिनका देहांत पिछले साल 113 साल की उम्र में हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed