फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World No Tobacco Day 2019: धूम्रपान के हो गए हैं आदी तो ऐसे छूटेगी सिगरेट पीने और तंबाकू खाने की लत

Fri, 31 May 2019 11:48 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 31 May 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
World No Tobacco Day 2019: know How to Quit Smoking
धूम्रपान

अगर आप सिगरेट पीने और तंबाकू खाने के लती हैं तो अपनी इस आदत को फौरन छोड़ दें। तंबाकू और धूम्रपान के सेवन से आपको कई तरह की जानलेवा बीमारियां हो सकती हैं। इनमें फेफड़े के कैंसर से लेकर अस्थमा और हृदय से जुड़ी बीमारियां तक शामिल हैं। सिगरेट आपको धीमा जहर देकर मारती है। उसका धुआं आपके फेफड़ों को टार में तब्दील कर देता है। हालांकि एक बार अगर धूम्रपान और तंबाकू सेवन की लत लग गई तो यह बेहद मुश्किल से छूटती है। कई लोग अवसाद और तनाव में सिगरेट पीना शुरू कर देते हैं ऐसी स्थिति में यह और ज्यादा घातक साबित होती है। अगर आपको सिगरेट और तंबाकू की लत छोड़नी है तो सबसे पहले इसके लिए आप खुद के भीतर की इच्छाशक्ति को जागृत करें और अपने निर्णय पर दृढ़ बने रहें।



 

World No Tobacco Day 2019: know How to Quit Smoking
स्मोकिंग

सिगरेट और तंबाकू छोड़ने के लिए अपने व्यवहार में तब्दीली लाएं। अपने मूड को स्वस्थ बनाएं। आप चाहें तो सिगरेट छोड़ने के लिए प्लान तैयार कर सकते हैं। पहले तंबाकू और धूम्रपान की आदत को कम करें और फिर धीरे-धीरे आप उसने छोड़ने की स्थिति तक पहुंच जाएंगे। 

World No Tobacco Day 2019: know How to Quit Smoking
धूम्रपान

आप इस बात को नोटिस करें कि आपको सिगरेट और तंबाकू की लत किस-किस वक्त लगती है। उस निश्चित वक्त को आप अपनी डायरी में लिख लें और फिर उस वक्त खुद को दूसरे कामों में व्यस्त रखें ताकि आपके शरीर को निकोटीन की जरूरत ही महसूस न हो। कई लोगों को शराब के सेवन के वक्त ही सिगरेट की लत लगती है। आप अपने स्मोकिंग आदत का पूरा लेखा-जोखा अपने पास रखें ताकि आप इस बात को समझ सकें कि आपको कब-कब सिगरेट की जरूरत महसूस होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
World No Tobacco Day 2019: know How to Quit Smoking
सिगरेट - फोटो : Amar Ujala Graphic

सबसे पहले तंबाकू और धूम्रपान छोड़ने की तारीख तय करें। अगर आप आमतौर पर ऑफिस में ही सिगरेट पीते हैं तो बेहतर होगा छुट्टी के दिन सिगरेट छोड़ने का निर्णय लें। अपने स्मोकिंग छोड़ने के प्लान के बारे में अपने परिवार, दोस्तों और साथ काम करने वाले लोगों को  बताएं। आप चाहें तो अपने साथ किसी दूसरे को भी तंबाकू और धूम्रपान की लत छोड़ने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

विज्ञापन
World No Tobacco Day 2019: know How to Quit Smoking
देव आदेश के चलते घाटी की एक दर्जन पंचायतों में बीड़ी-सिगरेट का प्रवेश निषेध है। - फोटो : Demo pic

आप चाहें तो स्मोकिंग छोड़ने वाले किसी समूह के साथ जुड़ सकते हैं। जब आपको सिगरेट या तंबाकू की लत महसूस हो उस वक्त टॉफी या फिर च्युइंगम चबा सकते हैं। सिगरेट और तंबाकू छोड़ने से पहले अपने घर, ऑफिस और कार के भीतर से ये सारी चीजें फेंक दें। आप चाहें तो अपनी इस लत को छोड़ने के लिए डॉक्टरी सलाह ले सकते हैं।
नोटः ज्यादा जानकारी के लिए यहां पर क्लिक करें   https://treeoflife.amarujala.com 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed