अगर आप सिगरेट पीने और तंबाकू खाने के लती हैं तो अपनी इस आदत को फौरन छोड़ दें। तंबाकू और धूम्रपान के सेवन से आपको कई तरह की जानलेवा बीमारियां हो सकती हैं। इनमें फेफड़े के कैंसर से लेकर अस्थमा और हृदय से जुड़ी बीमारियां तक शामिल हैं। सिगरेट आपको धीमा जहर देकर मारती है। उसका धुआं आपके फेफड़ों को टार में तब्दील कर देता है। हालांकि एक बार अगर धूम्रपान और तंबाकू सेवन की लत लग गई तो यह बेहद मुश्किल से छूटती है। कई लोग अवसाद और तनाव में सिगरेट पीना शुरू कर देते हैं ऐसी स्थिति में यह और ज्यादा घातक साबित होती है। अगर आपको सिगरेट और तंबाकू की लत छोड़नी है तो सबसे पहले इसके लिए आप खुद के भीतर की इच्छाशक्ति को जागृत करें और अपने निर्णय पर दृढ़ बने रहें।
सिगरेट और तंबाकू छोड़ने के लिए अपने व्यवहार में तब्दीली लाएं। अपने मूड को स्वस्थ बनाएं। आप चाहें तो सिगरेट छोड़ने के लिए प्लान तैयार कर सकते हैं। पहले तंबाकू और धूम्रपान की आदत को कम करें और फिर धीरे-धीरे आप उसने छोड़ने की स्थिति तक पहुंच जाएंगे।
आप इस बात को नोटिस करें कि आपको सिगरेट और तंबाकू की लत किस-किस वक्त लगती है। उस निश्चित वक्त को आप अपनी डायरी में लिख लें और फिर उस वक्त खुद को दूसरे कामों में व्यस्त रखें ताकि आपके शरीर को निकोटीन की जरूरत ही महसूस न हो। कई लोगों को शराब के सेवन के वक्त ही सिगरेट की लत लगती है। आप अपने स्मोकिंग आदत का पूरा लेखा-जोखा अपने पास रखें ताकि आप इस बात को समझ सकें कि आपको कब-कब सिगरेट की जरूरत महसूस होती है।
4 of 5
सिगरेट
- फोटो : Amar Ujala Graphic
सबसे पहले तंबाकू और धूम्रपान छोड़ने की तारीख तय करें। अगर आप आमतौर पर ऑफिस में ही सिगरेट पीते हैं तो बेहतर होगा छुट्टी के दिन सिगरेट छोड़ने का निर्णय लें। अपने स्मोकिंग छोड़ने के प्लान के बारे में अपने परिवार, दोस्तों और साथ काम करने वाले लोगों को बताएं। आप चाहें तो अपने साथ किसी दूसरे को भी तंबाकू और धूम्रपान की लत छोड़ने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।
5 of 5
देव आदेश के चलते घाटी की एक दर्जन पंचायतों में बीड़ी-सिगरेट का प्रवेश निषेध है।
- फोटो : Demo pic
आप चाहें तो स्मोकिंग छोड़ने वाले किसी समूह के साथ जुड़ सकते हैं। जब आपको सिगरेट या तंबाकू की लत महसूस हो उस वक्त टॉफी या फिर च्युइंगम चबा सकते हैं। सिगरेट और तंबाकू छोड़ने से पहले अपने घर, ऑफिस और कार के भीतर से ये सारी चीजें फेंक दें। आप चाहें तो अपनी इस लत को छोड़ने के लिए डॉक्टरी सलाह ले सकते हैं।
नोटः ज्यादा जानकारी के लिए यहां पर क्लिक करें https://treeoflife.amarujala.com