फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   world mental health day 2025 stress anxiety and depression in indian students increasing

Mental Health Issues: देश में 65-70% छात्र मानसिक रोगों का शिकार, महिलाओं में स्ट्रेस-एंग्जाइटी का खतरा अधिक

Sat, 04 Oct 2025 10:07 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 04 Oct 2025 10:07 PM IST
सार

  • बढ़ती मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं, विशेषकर छात्रों के बीच बढ़ते इसके खतरे को समझने के लिए विशेषज्ञों की टीम ने देश के विभिन्न शहरों में सर्वे किया जिसमें  युवा-वयस्कों में चिंता, अवसाद और भावनात्मक संकट के बढ़ते मामलों का खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन
world mental health day 2025 stress anxiety and depression in indian students increasing
मानसिक स्वास्थ्य की समस्या - फोटो : Freepik.com

विस्तार

Mental Health Issues: जब भी शरीर को स्वस्थ रखने की बात होती है तो आमतौर पर हमारा ध्यान हृदय रोग, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से बचाव के उपायों पर जाता है। पर क्या ये संपूर्ण का पैमाना है? स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जब भी स्वास्थ्य की बात आती है तो हम सभी शारीरिक स्वास्थ्य पर तो खूब चर्चा करते हैं पर मानसिक स्वास्थ्य को जाने-अनजाने अनदेखा कर देते हैं हालांकि ये समस्या वैश्विक स्तर पर तेजी से उभरती हुई देखी जा रही है। आज के समय में मानसिक स्वास्थ्य एक गंभीर और बड़ी चुनौती बनकर उभरता हुआ देखा जा रहा है जिसको लेकर सभी लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

विज्ञापन


युवाओं और छात्रों में ये दिक्कत हाल के वर्षों में तेजी से बढ़ी है। शोध बताते हैं कि भारत सहित दुनिया भर में 16-30 साल की उम्र के लोग सबसे ज्यादा मानसिक दबाव महसूस कर रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है बदलती जीवनशैली, पढ़ाई और करियर का दबाव, सोशल मीडिया की आदत और असफलता के डर को माना जा रहा है।
विज्ञापन


मानसिक स्वास्थ्य के महत्व और अच्छे मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने को लेकर लोगों को शिक्षित और जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 10 अक्तूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में मनोचिकित्सकों ने युवाओं, विशेषकर छात्रों में बढ़ती मेंटल हेल्थ की समस्याओं को लेकर सावधान किया है। इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर एंड एलाएड साइंसेज यानी (इहबास) के वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ ओमप्रकाश कहते हैं, देशभर के छात्रों में मेंटल हेल्थ की समस्या बढ़ती हुई देखी जा रही है, जो काफी चिंता बढ़ाने वाली है। 65-70% छात्र किसी न किसी प्रकार की मेंटल हेल्थ समस्या जैसे स्ट्रेस-एंग्जाइटी या डिप्रेशन से जूझ रहे हैं। 

world mental health day 2025 stress anxiety and depression in indian students increasing
मानसिक स्वास्थ्य विकार - फोटो : Freepik.com

छात्रों में बढ़ रही है मानसिक स्वास्थ्य की समस्या

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि प्रतियोगी परीक्षाओं, कॉलेज एडमिशन, अंक प्राप्त करने की दौड़ और माता-पिता की अपेक्षाओं का बोझ उनके मानसिक संतुलन को बिगाड़ रहा है। कई बार उन्हें लगता है कि अगर वे सफल नहीं हुए तो उनकी पहचान और अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा। इस तरह की सोच एंग्जाइटी, डिप्रेशन और पैनिक अटैक जैसी समस्याओं का कारण बनती जा रही है।

मनोचिकित्सकों ने अलर्ट किया है कि शैक्षणिक दबाव से जूझने से लेकर अकेलेपन का सामना करने तक, बड़ी संख्या में देश में कॉलेज के छात्र चुपचाप बढ़ते मानसिक स्वास्थ्य संकट की चपेट में आ रहे हैं।

world mental health day 2025 stress anxiety and depression in indian students increasing
छात्रों में स्ट्रेस-एंग्जाइटी की समस्या - फोटो : Freepik.com

छात्रों में चिंता-अवसाद की समस्या

बढ़ती मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं, विशेषकर छात्रों के बीच बढ़ते इसके खतरे को समझने के लिए विशेषज्ञों की टीम ने देश के विभिन्न शहरों में सर्वे किया जिसमें  युवा-वयस्कों में चिंता, अवसाद और भावनात्मक संकट के बढ़ते मामलों का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दिल्ली के छात्र अन्य शहरों के छात्रों की तुलना में अवसाद से अधिक प्रभावित हैं।

एशियन जर्नल ऑफ साइकियाट्री में प्रकाशित ये शोध जुलाई से नवंबर 2023 के बीच किया गया था। ये शोध एसआरएम विश्वविद्यालय एपी, अमरावती में मनोविज्ञान विभाग द्वारा संचालित किया गया। इसमें आठ टियर-1 शहरों हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु, पुणे, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता और दिल्ली में 18-29 वर्ष की आयु के 1,628 छात्रों का सर्वेक्षण किया। प्रतिभागियों में से 47.1% पुरुष और 52.9% महिलाएं थीं।

अध्ययन के निष्कर्ष एक स्पष्ट तस्वीर पेश करते हैं। लगभग 70% छात्रों में मध्यम से उच्च स्तर की चिंता की दिक्कत देखी गई,  60% में अवसाद के लक्षण दिखाई दिए वहीं 70% से अधिक ने अत्यधिक तनाव के अनुभव के बारे में बताया। लगभग एक तिहाई ने बताया कि वह कमजोर भावनात्मक संबंधों से परेशान हैं, 14.6% में जीवन से संतुष्टि कम थी और लगभग 8% में समग्र मानसिक स्वास्थ्य खराब देखा गया।

world mental health day 2025 stress anxiety and depression in indian students increasing
तनाव, स्ट्रेस का समय पर निदान जरूरी - फोटो : Freepik.com

समय पर लक्षणों की पहचान

अध्ययन के आधार पर विशेषज्ञों ने बताया कि पुरुष छात्रों की तुलना में महिलाओं में तनाव और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को दिक्कत अधिक थी। 

पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों के छात्रों ने अधिक सकारात्मकता और बेहतर स्वास्थ्य की सूचना दी, जबकि कोलकाता के छात्रों में कम सकारात्मकता लेकिन अपेक्षाकृत बेहतर मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य का प्रदर्शन किया। 

अध्ययन के प्रमुख लेखक के.सुरेश कहते हैं,  हमारे निष्कर्ष युवा वयस्कों के मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने वाली स्वास्थ्य नीतियों की तत्काल आवश्यकता को उजागर करते हैं, विशेष रूप से रोग के शीघ्र पहचान और समय रहते इसमें चिकित्सकीय मदद की आवश्यकता है। 

world mental health day 2025 stress anxiety and depression in indian students increasing
मेंटल हेल्थ की समस्या और इसका निदान - फोटो : Adobe stock

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

डॉ ओम प्रकाश कहते हैं, मानसिक स्वास्थ्य की बढ़ती समस्याएं काफी चिंताजनक हैं जिसको लेकर सभी उम्र के लोगों को विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है। अवसाद, तनाव या चिंता के लक्षण दिखाने वाले युवाओं को तत्काल परामर्श की आवश्यकता होती है। टेली-मानस (14416) जैसे उपकरण प्रारंभिक सहायता प्रदान करके, छात्रों को अपनी समस्याओं को व्यक्त करने में मदद करने और शीघ्र जांच करवाने में सहायता कर रहे हैं। 

इसके अलावा, परिवार और समाज में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता की कमी भी एक बड़ी वजह है। अक्सर स्ट्रेस या एंग्जाइटी झेल रहे युवा खुलकर बात नहीं कर पाते क्योंकि उन्हें डर होता है कि कहीं लोग उन्हें कमजोर न समझें। यही चुप्पी धीरे-धीरे गंभीर मानसिक समस्याओं का रूप ले लेती है।



----------------
स्रोत
Mental health of young adults pursuing higher education in Tier-1 cities of India: A cross-sectional study

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed