फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Menstrual Hygiene Day 2019: पीरियड्स में न हो संक्रमण, ऐसे रखें साफ-सफाई का ख्याल

Tue, 28 May 2019 02:05 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 28 May 2019 02:05 PM IST
विज्ञापन
World Menstrual Hygiene Day 2019: know how to clean yourself during menstruation
periods

दुनियाभर में 28 मई को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया जाता है। इसे महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। भारत में गांव-देहात ही नहीं बल्कि शहरों में भी मासिक धर्म को लेकर लड़कियों और महिलाओं में एक तरह की हिचक देखने को मिलती है जिसकी वजह से उन्हें बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, भारतीय समाज में मासिक धर्म को शुद्धता और अशुद्धता के जोड़कर देखने की प्रवृत्ति भी महिलाओं और लड़कियों के लिए खासा परेशानी बनती है।

 

 

World Menstrual Hygiene Day 2019: know how to clean yourself during menstruation
periods
पिछले पांच सालों से विश्व पीरियड्स डे मनाया जा रहा है। इसे 28 तारीख को मनाने के पीछे वजह है कि महिलाओं और लड़कियों को पीरियड्स 28 दिनों के भीतर आते हैं। इस दिवस को मनाने के पीछे मुख्य कारण है कि लड़कियां और महिलाएं मासिक धर्म को लेकर जागरूक होने के साथ ही इस विषय पर खुलकर अपनी बात रखें। मासिक धर्म के दौरान साफ-सफाई और स्वच्छता को लेकर विशेष रूप से सतर्क रहें, जिससे उन्हें किसी भी तरह के घातक संक्रमण का शिकार न होना पड़े। दरअसल, कई बार इंफेक्शन की वजह से महिलाओं को इनफर्टिलिटी संबंधी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।
 
World Menstrual Hygiene Day 2019: know how to clean yourself during menstruation
periods
इस बार विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस की थीम ' इट्स टाइम फॉर एक्शन' रखी गई है। यानी की यह वक्त पीरियड्स को लेकर सोचने का नहीं बल्कि मासिक धर्म के दौरान साफ-सफाई को लेकर सतर्क रहने का है। अक्सर हमने देखा है कि घरों में जब लड़कियों को पीरियड्स आते हैं तो वह बेहद टेंशन में चली जाती हैं। उनपर घरों में कई तरह की रोक लग जाती है, जिसकी वजह से अंदर से लड़कियां चिड़चिड़ापन महसूस करती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
World Menstrual Hygiene Day 2019: know how to clean yourself during menstruation
periods - फोटो : सोशल मीडिया
पीरियड्स के वक्त लड़कियों और महिलाओं को अपने निजी अंगों की सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए ताकि किसी भी तरह का संक्रमण न हो। मासिक धर्म के दिनों में 4-5 घंटे के भीतर जरूर तौर पर पैड को बदलना चाहिए। अगर लड़कियां टैम्पॉन का इस्तेमाल कर रही हैं तो हर दो घंटे के भीतर इसे बदले। पीरियड्स के दौरान आने वाले गंध से बचने के लिए लड़कियों और महिलाओं को निजी अंगों की साफ-सफाई अच्छे तरह से करनी चाहिए। इन दिनों दर्द से छुटकारा पाने के लिए गर्म पानी से नहाए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed