फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लिवर की समस्या को न करें अनदेखा, ऐसे पहचाने और बरतें ये सावधानियां

Tue, 28 May 2019 07:52 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 28 May 2019 07:52 AM IST
विज्ञापन
Tips on How to Have a Healthy Liver
liver
बदलती जीवनशैली और असंतुलित खानपान के चलते लीवर की समस्या आम हो गई है। लीवर की समस्या से पाचन क्रिया प्रभावित होती है। गैस से लेकर अपच तक कई समस्याएं होने लगती हैं। कई बार लीवर की समस्याएं घातक बीमारी का रूप भी धारण कर लेती हैं। अगर आपको भी लीवर की समस्या हो रही है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। फौरन डॉक्टर को दिखाएं और अपने खान-पान में सावधानी बरतें। दरअसल, पेट की हर समस्या सीधे तौर पर लीवर से जुड़ी हुई होती है। आइए जानते हैं लीवर की समस्याओं को कैसे पहचाने और क्या सावधानी बरतें...


 
Tips on How to Have a Healthy Liver
liver
अगर आपको पाचन संबंधी दिक्कतें हो रही हैं तो इन्हें अनदेखा न करें। समझ लें कि आपका लिवर गड़बड़ हो रहा है और आपको संकेत मिल रहे हैं। दरअसल, जब लिवर में समस्या आती है तो हमारे शरीर में कई बदलाव होने लगते हैं। जल्दी थकान महसूस होने से लेकर मल में दिक्कत तक कई समस्याएं सामने आती हैं। अगली स्लाइड में पढ़िए लिवर में समस्या होने के लक्षण

 
Tips on How to Have a Healthy Liver
प्रतीकात्मक तस्वीर
अगर आपको ज्यादा पीले गहरे रंग की पेशाब हो रही है तो समझिए आपको लिवर की समस्या हो रही है। अगर आपके पेट में दर्द, सूझन और लगातार आपको पाचन की समस्या हो रही है तो आपके लिवर में दिक्कत हो सकती है। ऐसी स्थिति में डॉक्टरी सलाह जरूर लें। इसके अलावा पैरों में सूजन, आंखों का रंग पीला होना और मल का कभी ज्यादा ठोस होना और कभी पतला होना भी लिवर की समस्या बताता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tips on How to Have a Healthy Liver
healthy food
लिवर की समस्या से बचने का सबसे अच्छा उपाय खान-पान में नियंत्रण रखना है। हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि आप क्या खा रहे हैं और कितनी मात्रा में खा रहे हैं। इसके अलावा बाहर का खाना कम कर दें। जंक फूड कम मात्रा में लें। घर का बना खाना ही खाएं। खाने के साथ ही भरपूर मात्रा में तरल पदार्थ लें। गर्मियों में वैसे भी खाना देर से पचता है, ऐसे में दही और छाछ जरूर लें। इससे आपका लिवर स्वस्थ रहेगा।
 
विज्ञापन
Tips on How to Have a Healthy Liver
धूम्रपान
शराब और धूम्रपान लिवर को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। ऐसे में इन चीजों से बचें। इसके अलावा हल्का खाना खाएं और ज्यादा मात्रा में मांसाहारी खाना न खाएं। लिवर की समस्या से बचने का सबसे अच्छा उपाय है खिचड़ी, दाल और अपने भोजन में बेहद हल्का खाना शामिल करें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed