इस समय कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में छाया हुआ है। करोड़ों लोग इस जानलेवा बीमारी के शिकार हो गए थे। अब तक छह लाख से भी ज्यादा लोगों की तो कोरोना संक्रमण की वजह से मौत भी हो चुकी है। हालांकि यह तो अचानक आई बीमारी है, जिसने तबाही मचाई है, लेकिन इसके अलावा और भी कई बीमारियां हैं, जिनकी वजह से हर साल लाखों लोग मारे जाते हैं। इन्ही में से एक है हेपेटाइटिस। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, टीबी के बाद यह दूसरी सबसे घातक बीमारी है। हेपेटाइटिस की मृत्यु दर कोरोना से करीब 95 फीसदी ज्यादा है। खास बात ये है कि इससे ग्रसित 80 फीसदी मरीजों को तो पता भी नहीं चलता कि उन्हें हेपेटाइटिस है। यह शरीर के अंदर ही अंदर गंभीर रूप ले लेती है। यही वजह है कि इस बीमारी को साइलेंट किलर कहा जाता है। आइए जानते हैं इसके कारण, लक्षण और बचाव के बारे में...
{"_id":"5f1fcb5f8ebc3e636f2296c3","slug":"world-hepatitis-day-2020-theme-silent-killer-hepatitis-is-more-dangerous-than-coronavirus-know-the-hepatitis-types-symptoms-and-treatment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Hepatitis Day 2020: क्या कोरोना से भी खतरनाक बीमारी है हेपेटाइटिस, इसे क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
World Hepatitis Day 2020: क्या कोरोना से भी खतरनाक बीमारी है हेपेटाइटिस, इसे क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर?
Tue, 28 Jul 2020 12:44 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 28 Jul 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
Trending Videos
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
दुनियाभर में हेपेटाइटिस के कितने मरीज?
- एक अनुमान के मुताबिक, पूरी दुनिया में हेपेटाइटिस के लगभग 29 करोड़ मरीज हैं। इनमें से छह करोड़ के आसपास तो भारत में ही हैं। ऐसे मरीजों को इस कोरोना काल में और भी ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि यह वायरस उनके लिए और भी ज्यादा घातक और जान लेने वाला साबित हो सकता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हेपेटाइटिस के कारण?
हेपेटाइटिस इन कारणों से हो सकता है-
- संक्रमित सुई से इंजेक्शन लगवाने पर
- संक्रमित सुई से टैटू बनवाने पर
- असुरक्षित यौन संबंध से
- संक्रमित मां से जन्म के समय उसके बच्चे को
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हेपेटाइटिस के लक्षण?
- फ्लू जैसे लक्षणों का दिखना
- पेट दर्द, भूख कम लगना
- थकान, कमजोरी और जोड़ों में दर्द
- अचानक वजन कम होना
- शरीर में पीलिया जैसे लक्षणों का दिखना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हेपेटाइटिस कितने प्रकार के होते हैं?
- हेपेटाइटिस पांच प्रकार के होते हैं- ए, बी, सी, डी और ई। इसमें हेपेटाइटिस-ए सबसे आम है। इसका संक्रमण दूषित पानी और भोजन करने से होता है। हालांकि इससे ग्रसित मरीज जल्दी ठीक भी हो जाते हैं।