फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   world cancer day 2025 Rise in cancer cases in South East Asia Region Lung cancer cases in never-smokers

World Cancer Day 2025: साल 2050 तक कैंसर के मामलों में 85% वृद्धि की आशंका, सामने आई एक और डराने वाली रिपोर्ट

Tue, 04 Feb 2025 07:47 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 04 Feb 2025 07:47 PM IST
सार

इस वर्ष के विश्व कैंसर दिवस की थीम 'यूनाइटेड बाय यूनिक' है, जो कैंसर के खिलाफ सामूहिक प्रतिबद्धता की याद दिलाता है। डब्ल्यूएचओ ने एक रिपोर्ट में दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में बढ़ते कैंसर के मामलों को लेकर चिंता जताई गई है। लैंसेट की एक रिपोर्ट आपको और भी सावधान करती है।

विज्ञापन
world cancer day 2025 Rise in cancer cases in South East Asia Region Lung cancer cases in never-smokers
दुनियाभर में बढ़ता कैंसर का खतरा - फोटो : Amarujala.com

विस्तार

World Cancer Day 2025: कैंसर वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का कारण बना हुआ है। साल-दर-साल इस रोग के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले एक-दो दशकों की तुलना में अब कैंसर को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी है, मेडिकल क्षेत्र में नवाचार और तकनीकी विकास ने कैंसर के इलाज को अपेक्षाकृत आसान और सस्ता बना दिया है, फिर भी ज्यादातर लोगों के लिए ये बीमारी अभी भी बड़ी चिंता का कारण बनी हुई है। बड़ी संख्या में भारतीय आबादी भी कैंसर से प्रभावित देखी जा रही है।

विज्ञापन


भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के विशेषज्ञों ने भारत में कैंसर के मामलों में 12% से 18% की वृद्धि होने का आशंका जताई है। भारत में कैंसर के मामले साल 2022 में 1.46 मिलियन (14.6 लाख) से बढ़कर 2025 में 1.57 मिलियन (15.7 लाख) होने का खतरा है। कैंसर के बढ़ते जोखिमों से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को सावधान रहने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन


दुनियाभर में कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसकी रोकथाम, पहचान और उपचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर साल 4 फरवरी विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। आइए दुनियाभर में कैंसर की चुनौतियों पर एक नजर डालते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

world cancer day 2025 Rise in cancer cases in South East Asia Region Lung cancer cases in never-smokers
विश्व कैंसर दिवस 2025 - फोटो : Adobe stock photos

दक्षिण पूर्व एशिया में बढ़े कैंसर के मामले

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ-एसईएआर) की क्षेत्रीय निदेशक साइमा वाजेद ने एक रिपोर्ट में बताया कि साल 2022 में दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में कैंसर के कई प्रकार के मामलों में वृद्धि देखी गई है। लगभग सभी आयुवर्ग वालों में होंठ और ओरल कैविटी, सर्वाइकल कैंसर सहित बच्चों में भी कैंसर के मामलों में उछाल दर्ज किया गया है। उन्होंने चिंता जताई है कि अगर यही गति जारी रहती है तो साल 2050 तक इस क्षेत्र में नए कैंसर के मामलों और इसके कारण मौत में  85 प्रतिशत तक की वृद्धि हो सकती है। 

साइमा वाजेद ने कहा, "इस वर्ष के विश्व कैंसर दिवस की थीम 'यूनाइटेड बाय यूनिक' है, जो कैंसर के खिलाफ सामूहिक प्रतिबद्धता की याद दिलाता है। हम सभी मिलकर ही इस गंभीर खतरे से बचाव कर सकते हैं।

world cancer day 2025 Rise in cancer cases in South East Asia Region Lung cancer cases in never-smokers
कैंसर के जोखिम कारक - फोटो : Freepik.com

इन कैंसर के मामलों में आया तेजी से उछाल

डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 में कैंसर के 2.4 मिलियन (24 लाख) नए मामले दर्ज किए, जिनमें 56,000 बच्चे शामिल हैं। कैंसर के कारण 1.5 मिलियन (15 लाख) से अधिक मौतें भी हुई हैं। रिपोर्ट से पता चलता है कि अन्य क्षेत्रों की तुलना में  दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में होंठ, मुंह, सर्वाइकल और बच्चों में कैंसर के मामले सबसे ज्यादा रिपोर्ट किए गए हैं। 

अगले 25 साल में इस क्षेत्र में कैंसर के मामले और मृत्यु के जोखिमों में 85 फीसदी तक की वृद्धि होने को लेकर भी अलर्ट किया गया है।

दिल्ली स्थित पीएसआरआई अस्पताल में कंसल्टेंट मेडिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. अमित उपाध्याय बताते हैं, तंबाकू और शराब से परहेज करने के अलावा जीवनशैली में बदलाव, संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच और जांच के जरिए कैंसर के जोखिम को कम किया जा सकता है। बदलती जीवनशैली, पर्यावरण क्षरण और जागरूकता की कमी के कारण भारत में नौ में से एक पुरुष और आठ में से एक महिला को कैंसर होने का जोखिम है। 

world cancer day 2025 Rise in cancer cases in South East Asia Region Lung cancer cases in never-smokers
फेफड़ों के कैंसर की समस्या - फोटो : Adobe stock

लंग्स कैंसर के बढ़ते मामलों को लेकर भी अलर्ट

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दुनियाभर में बढ़ते लंग्स कैंसर के मामलों को लेकर भी चिंता जताई गई है। 4 फरवरी 2025 को द लैंसेट रेस्पिरेटरी मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में धूम्रपान न करने वालों में भी  कैंसर के बढ़ते मामलों को लेकर अलर्ट किया गया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इसके लिए बढ़ता वायु प्रदूषण एक प्रमुख कारक हो सकता है।

 इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर (IARC) और विश्व स्वास्थ्य संगठन के शोधकर्ता ने पाया कि एडेनोकार्सिनोमा, स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा, स्मॉल एंड लार्ज सेल कार्सिनोमा बड़ा खतरा बनता जा रहा है। 

world cancer day 2025 Rise in cancer cases in South East Asia Region Lung cancer cases in never-smokers
नॉन स्मोकर्स में लंग्स कैंसर के मामले - फोटो : Freepik.com

नॉन स्मोकर्स में बढ़ता लंग्स कैंसर का खतरा

आईएआरसी में कैंसर निगरानी शाखा के प्रमुख और अध्ययन के लेखक फ्रेडी ब्रे ने कहा, धूम्रपान के पैटर्न में बदलाव और वायु प्रदूषण के संपर्क में आना, ये दोनों ही लंग्स कैंसर के जोखिमों को बढ़ाते जा रहे हैं। फेफड़ों का कैंसर, कैंसर से संबंधित मौतों का प्रमुख कारण है। हालांकि चिंताजनक बात ये है कि कभी धूम्रपान न करने वाले लोगों में लंग्स, दुनियाभर में कैंसर से संबंधित मृत्यु दर का पांचवा प्रमुख कारण माना जाता है। साल 2022 में दुनियाभर में महिलाओं में फेफड़ों के कैंसर के 9.08 लाख नए मामले थे, जिनमें से 541 971 (59.7 प्रतिशत) एडेनोकार्सिनोमा थे। इसका जोखिम अब और भी बढ़ता हुआ देखा जा रहा है।


----------
स्रोत और संदर्भ
World Cancer Day


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed