{"_id":"d27cf76c-6940-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"why-workouts-don-t-work-enough","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन टिप्स की मदद से पाएँ वर्कआउट का मनचाहा नतीजा ","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
इन टिप्स की मदद से पाएँ वर्कआउट का मनचाहा नतीजा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 29 Jan 2013 09:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराने कपड़ों में फिट होने का आपका इरादा हर बार फेल हो जाता है। आप कितनी भी मशक्कत करें या घंटों तक वर्कआउट करें, आपको इसका मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता। आखिर ऐसा क्यों है? अगर आपके मन में अक्सर ऐसे खयाल आते हैं तो गौर करें कि वर्कआउट या एक्सरसाइज के दौरान आप ऐसी कौन सी गलतियां करते हैं जिनकी वजह से आप उनका भरपूर लाभ नहीं उठा पाते। नजर डालिए कुछ ऐसी गलतियों पर जिनकी वजह से शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए की गई आपकी मेहनत रंग नहीं ला पाती।
विज्ञापन
जरूरत के हिसाब से नहीं कर रहे हैं मेहनत
आप दिन में 20 से 30 मिनट वर्कआउट करके खुद को फिट रखने की कोशिश तो जरूर कर रहे हैं लेकिन हो सकता है कि आपका वर्कआउट आपके शरीर की जरूरतों को पूरा करने के हिसाब से कम हो। अगर लंबे समय तक वर्कआउट करने के बाद भी मनचाहा फल नहीं मिल पारहा तो अपने वर्कआउट को थोड़ा और बढ़ाएं। इसके लिए 10-10 मिनट का वर्कआउट हर तीन दिन पर बढ़ाएं जिससे आप पर अचानक भार न आ सके।
विज्ञापन
आप बहुत अधिक मेहनत कर रहे हैं
अक्सर वजन कम करने या बॉडी बिल्डिंग के जोश में लोग जरूरत से ज्यादा वर्कआउट कर लेते हैं। जिस तरह जरूरत से कम वर्कआउट का कोई फायदा नहीं उसी तरह बहुत अधिक वर्कआउट भी आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। बहुत अधिक वर्कआउट करने से आपको बहुत अधिक थकान, सिरदर्द, नींद न आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में शरीर को जरूरतों के अनुसार ही वर्कआउट करें जिससे आपका वर्कआउट आपको थकाने के बजाय तरोताजा रख सके।
विज्ञापन
डाइट तो बदली ही नहीं
आप कसरत तो जमकर कर रहे हैं लेकिन अपनी कसरत और शारीरिक जरूरतों के हिसाब से डाइट में कोई फेरबदल किया ही नहीं। या फिर बिना सोचे-समझे आपने बहुत अधिक डाइटिंग शुरू कर दी। ध्यान रहे कि जिस तरह एक्सरसाइज के साथ-साथ बहुत अधिक डाइट लेने से वजन तेजी से बढ़ता है, उसी तरह कम डाइट लेने से कमजोरी भी हो सकती है। क्योंकि कम डाइट लेने से एक्सरसाइज के बाद शरीरिक ऊर्जा की भरपाई नहीं हो पाती इसलिए वर्कआउट के साथ-साथ बैलेंस्ड डाइट लें।
बहुत लंबा ब्रेक लिया
कई बार वर्कआउट के दौरान किसी चोट की वजन से या किसी दूसरी समस्या की वजह से आपको कुछ दिनों के लिए एक्सरसाइज से ब्रेक लेना पड़ता है। ऐसे में की बार दोबारा से उसी रुटीन में लौटना मुश्किल लगने लगता है। ऐसे में छोटे ब्रेक लें ताकि दोबारा से उसी रुचीन में फिट होने में आपको आसानी हो सके। बीच-बीच में छोटे-छोटे ब्रेक लिया करें जिससे वर्कआउट के प्रति आपको बोरियत भी नहीं होगी और आपकी मांसपेशियों को आराम भी मिलेगा।
नींद तो कुर्बान नहीं कर रहे हैं
बहुत अधिक वर्कआउट के चक्कर में आप सुबह जल्दी उठ जाते हैं पर रात में जल्दी सोना आपके लिए संभव नहीं है। ऐसे में कहीं आप अपनी नींद की कीमत पर तो सोहत बनाने की नहीं सोच रहे हैं। अगर ऐसे है तो जान लें कि रोज आठ घंटे की नींद सेहत के लिए बहुत जरूरी है और किसी भी कीमत पर इसके साथ समझैता न करें। नहीं तो आपका वर्कआउट सेहत बनाने के बजाय बीमारियों का सबब न बन जाए।