{"_id":"6082ce2b8ebc3e59100867b1","slug":"why-coronavirus-is-causing-more-impact-on-the-youth","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन की पहल: डॉक्टरों ने बताया युवाओं पर क्यों हो रहा है वायरस का ज्यादा असर?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
अमर उजाला फाउंडेशन की पहल: डॉक्टरों ने बताया युवाओं पर क्यों हो रहा है वायरस का ज्यादा असर?
Fri, 23 Apr 2021 07:12 PM IST
Abhilash Srivastava
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
Published by: Abhilash Srivastava
Updated Fri, 23 Apr 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
युवाओं में संक्रमण ज्यादा
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य संस्थाओं की चिंता बढ़ा दी है। कोरोना की दूसरी लहर में लोग तेजी से संक्रमित होते जा रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह भी है कि इस लहर में सबसे ज्यादा शिकार युवा और बच्चे हो रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर कई अन्य मामलों में भी लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण मानी जा रही है। कई विशेषज्ञ दावा कर रहे हैं कि कोरोना का कम्यूनिटी स्तर पर प्रसार हो चुका है जो और भी खतरनाक है।
अमर उजाला फाउंडेशन की पहल के माध्यम से हमने शुक्रवार को देश के जाने-माने डॉक्टरों से इसी बारे में चर्चा की। इस कार्यक्रम में आईएमए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विनय अग्रवाल, उजाला सिग्नस में मेडिसिन एमडी डॉ. पंकज कुमार और कानपुर नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित सिंह गौर ने कोरोना से संबंधित सवालों के जवाब दिए।
क्यों ज्यादा शिकार हो रहे हैं बच्चे और युवा?
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, आईएमए डॉ विनय अग्रवाल कहते हैं कि पहले ऐसा माना जा रहा था कि कोरोना का संक्रमण सिर्फ ड्रॉपलेट्स के माध्यम से होता है लेकिन अब इसके हवा के माध्यम से भी फैलने के संकेत मिले हैं, यही कारण है कि अब यह सभी आयु वर्ग के लोगों को शिकार बना रहा है। इसके अलवा 45 से ऊपर के ज्यादातर लोगों को टीका लग चुका है़, जिसके कारण वह कम संक्रमित हो रहे हैं। यही वजह है कि युवाओं में संक्रमण के मामले ज्यादा देखने को मिल रहे हैं।

तेजी से फैल रहा है वायरस
- फोटो : ANI
क्या हवा से भी फैल रहा है वायरस?
इस बारे में एमडी मेडिसिन, उजाला सिग्नस डॉ पंकज कुमार कहते हैं कि जब कोई संक्रमित व्यक्ति बिना सुरक्षात्मक उपायों के प्रयोग के छींकता है तो उससे निकले ड्रॉपलेट्स हवा में फैल जाते हैं। यह वायरस कुछ समय के लिए हवा में मौजूद रहते हैं। अगर यह सांस के माध्यम से आसपास के किसी व्यक्ति के फेफड़ों में पहुंच जाएं तो उसे भी संक्रमित कर सकते हैं। इस आधार पर कहा जा सकता है कि वायरस का संक्रमण हवा के माध्यम से हो रहा है।
क्या कम्यूनिटी स्तर पर हो चुका है प्रसार?
डॉ विनय की मानें तो कोरोना की इस लहर को कम्यूनिटी स्प्रेड माना जा सकता है। इसमें देखा जा रहा है कि वो लोग इससे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं जो या तो वैक्सीनेटेड नहीं हैं या फिर कम आयु के हैं। इसका प्रसार अब ज्यादा तेजी से हो रहा है, अच्छी बात यह है कि पिछली लहर से हमने जो सीख ली है वो इस बार हमारे काम आ रही है।
-----------------
नोट: यह लेख आईएमए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विनय अग्रवाल, उजाला सिग्नस में मेडिसिन एमडी डॉ. पंकज कुमार से एक बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।