हाल ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने युवाओं के लिए अलर्ट जारी किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 20 से 40 वर्ष के लोगों में कोरोनावायरस काफी तेजी से फैल रहा है। संक्रमित युवाओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के डायरेक्टर जनरल टेडरस एडनॉम गैब्रिएसिस का कहना है कि कोरोना वायरस के प्रति युवाओं को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। कोरोना वायरस से युवाओं को भी काफी खतरा है।
{"_id":"5f424cfd8ebc3e3ca52ae127","slug":"who-coronavirus-alert-for-young-people-youth-spreading-coronavirus-covid-19-tips-for-youths","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"युवाओं में तेजी से फैल रहा है कोरोना संक्रमण, इन बातों का रखें ध्यान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
युवाओं में तेजी से फैल रहा है कोरोना संक्रमण, इन बातों का रखें ध्यान
Sun, 23 Aug 2020 04:57 PM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Sun, 23 Aug 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 20 से 40 वर्ष के लोगों में कोरोनावायरस काफी तेजी से फैल रहा है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए पर्यापत दूरी बनाना काफी जरूरी है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
क्लोज कॉन्टैक्ट न बनाएं
- कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए पर्यापत दूरी बनाना काफी जरूरी है। क्लोज कॉन्टैक्ट की वजह से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। किसी से भी बातचीत करते समय कम से कम दो से तीन फीट की दूरी रखें।
कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए मास्क पहनना बहुत जरूरी है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मास्क पहनना है जरूरी
- कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए मास्क पहनना बहुत जरूरी है। इस समय बहुत से युवा मास्क खोलकर एक-दूसरे से बातचीत कर रहे हैं, परंतु ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है। मास्क पहनकर कोरोना वायरस से सुरक्षित रहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए गाइडलाइन्स का पालन करना बहुत जरूरी है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
गाइडलाइन्स का पालन करें
- बहुत से युवा गाइडलाइन्स का पालन नहीं कर रहे हैं। कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए गाइडलाइन्स का पालन करना बहुत जरूरी है। गाइडलाइन्स का पालन न करने के कारण कोरोना वायरस का खतरा काफी बढ़ जाता है।
विज्ञापन
युवाओं में कोरोना के लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
एसिम्टोमैटिक केस युवाओं में ज्यादा
- युवाओं में कोरोना के लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं, जिस वजह से युवा लगातार दूसरे लोगों को संक्रमति कर रहे हैं। युवाओं को खुद को और दूसरे लोगों को सुरक्षित रखने के लिए विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।