फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   when In vitro fertilization IVF needed when you should go for this dr gauri agarwal explained

IVF Treatment: कब पड़ती है आईवीएफ की जरूरत, किन कपल्स के लिए ये मददगार? आईवीएफ एक्सपर्ट ने दी सारी जानकारी

Tue, 23 Jun 2026 08:23 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 23 Jun 2026 08:23 PM IST
सार

भारत में बढ़ती प्रजनन से संबंधित समस्याएं गंभीर चिंता का विषय है। बांझपन से जूझ रहे कपल्स के लिए आईवीएफ बड़ी उम्मीद बनकर सामने आया है। पर कब आपको ये समझ लेना चाहिए कि अब आईवीएफ की जरूरत है?

विज्ञापन
when In vitro fertilization IVF needed when you should go for this dr gauri agarwal explained
आईवीएफ की जरूरत - फोटो : Amarujala.com/AI

विस्तार

लाइफस्टाइल-खानपान और पर्यावरण से संबंधित गड़बड़ियों ने हमारी पूरी सेहत को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है। इसके कारण न सिर्फ मोटापा, डायबिटीज, हृदय रोग और कैंसर जैसी बीमारियां बढ़ गई हैं, बल्कि अब लोगों के लिए बच्चे पैदा करना भी बड़ा टास्क होता जा रहा है।  

विज्ञापन


कुछ दशकों पहले तक जो गर्भधारण स्वाभाविक रूप से हो जाता था, उसके लिए अब कई दंपतियों को महीनों या वर्षों तक इलाज कराना पड़ रहा है। कई मामलों में अंततः उन्हें इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) जैसी सहायक प्रजनन तकनीकों का सहारा भी लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन


भारत में बढ़ती प्रजनन से संबंधित समस्याएं गंभीर चिंता का विषय है। अगर आपको लगता है कि बच्चे न पैदा होना सिर्फ महिला की कमी है तो यहां आप गलत हैं। अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने बताया था कि इनफर्टिलिटी के 50% मामलों के लिए पुरुष जिम्मेदार होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रजनन समस्याओं और बांझपन से जूझ रहे कपल्स के लिए आईवीएफ उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आया है। पर किन कपल को इसकी जरूरत है, ये कैसे पता चले?

when In vitro fertilization IVF needed when you should go for this dr gauri agarwal explained
इंफर्टिलिटी की समस्या - फोटो : Freepik.com

प्रजनन संबंधित समस्याएं और आईवीएफ की जरूरत

विशेषज्ञ बताते हैं कि पुरुषों में शुक्राणुओं की गुणवत्ता और संख्या में कमी, हार्मोनल गड़बड़ियां और अस्वस्थ जीवनशैली प्रजनन की समस्याएं बढ़ा रही हैं। यानी संतान प्राप्ति में आने वाली दिक्कत एक साझा स्वास्थ्य मुद्दा है, जिसे केवल किसी एक पक्ष से जोड़कर नहीं देखा जा सकता।

भारत में प्रजनन संबंधी चुनौतियों पर गंभीर चर्चा की जरूरत पहले से कहीं अधिक है। समय पर जांच, स्वस्थ जीवनशैली, सही पोषण, नियमित व्यायाम और विशेषज्ञ की सलाह कई मामलों में जोखिम को कम करने में मदद कर सकती है। 




प्रजनन संबंधित समस्याओं और आईवीएफ के बारे में अमर उजाला से बातचीत में आईवीएफ स्पेशलिस्ट डॉ गौरी अग्रवाल ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की हैं। किन कपल्स को आईवीएफ की जरूरत है, कब इसके लिए आपको जाना चाहिए? डॉ गौरी ने सरल तरीके से सभी सवालों के जवाब दिए हैं।

when In vitro fertilization IVF needed when you should go for this dr gauri agarwal explained
गर्भधारण कैसे होगा? - फोटो : Adobe Stock

पहले नेचुरल प्रेग्नेंसी को जानना जरूरी

डॉ गौरी बताती हैं, सामान्य रूप से हर महीने महिला के शरीर में एक अंडा फूटता है। यौन संबंध के दौरान जब स्पर्म रिलीज होता है, तो ये स्पर्म गर्भाशय से होकर उस ट्यूब तक पहुंचता है जहां अंडा पहले से मौजूद होता है। वहीं पर शुक्राणु और अंडा मिलकर बच्चे का निर्माण करते हैं।
 

  • पांच दिन बाद ये ट्यूब बच्चे को गर्भाशय में डाल देता है जहां 9 महीने तक बच्चा बढ़ता रहता है।
  • अगर किसी महिला के ट्यूब ब्लॉक हैं, अंडे कम बन रहे हैं, शुक्राणु कम (10 मिलियन से कम) हैं या फिर गर्भाशय में गांठ या कोई अन्य समस्या है, इन स्थितियों में सामान्य तौर पर गर्भधारण कठिन हो जाता है। ऐसी स्थिति में आईवीएफ की जरूरत होती है।

when In vitro fertilization IVF needed when you should go for this dr gauri agarwal explained
आईवीएफ की प्रक्रिया - फोटो : Adobe Stock

आईवीएफ में होता क्या है?

आईवीएफ में 10-12 दिन तक हार्मोनल इंजेक्शन दिए जाते हैं। इन इंजेक्शन से दोनों अंडाकोष में अंडे बनते हैं। हालांकि अंडे बनने की प्रक्रिया आपकी कई शारीरिक स्थितियों पर निर्भर करती है।
 

  • अगर महिला में अंडे बन रहे हैं तो इसे एक प्रक्रिया द्वारा बाहर निकालकर लैब में स्पर्म के साथ मिलाया जाता है। इससे भ्रूण तैयार होता है। 
  • 3-4 दिन के भीतर इस भ्रूण को गर्भाशय में स्थापित कर दिया जाता है। 
  • अगर किसी महिला का गर्भाशय भ्रूण के लिए तैयार नहीं है तो फिर कुछ और प्रक्रियाएं की जाती हैं। 




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed