फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Use black salt instead of white salt

स्वास्थ्य खबर: सफेद नमक की जगह कीजिए सेंधा नमक का इस्तेमाल, जानिए क्या हैं फायदे

Thu, 19 Aug 2021 07:45 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 19 Aug 2021 07:45 AM IST
सार

सेंधा नमक का सेवन अनिद्रा, अस्थमा, डायबिटिज, पथरी जैसी समस्या के लिए सबसे अधिक कारगर है।
 

विज्ञापन
Use black salt instead of white salt
black salt - फोटो : social media

विस्तार

खाने में अगर नमक न हो तो खाना बिल्कुल खराब लगता है। अगर खाने में नमक कम हो या ज्यादा हो तो स्वाद बिगाड़ देता है। इसलिए नमक हमेशा स्वादानुसार ही डाला जाता है। ज्यादातर घरों में सफेद नमक ही डाला जाता है, जो आपके शरीर के लिए नुकसानदायक होता है लेकिन घबराने की बात नहीं है उसकी जगह पर आप सेंधा नमक उपयोग कर सकते हैं जो शरीर को भी नुकसान नहीं पहुंचाता है।

विज्ञापन


क्या है सेंधा नमक
सेंधा नमक को हिमालयन सॉल्ट, लाहौरी नमक और हैलाइड क्लोराइड भी कहते हैं। इस नमक में दूसरे नमक के मुकाबले आयरन की मात्रा सबसे कम होती है। इस नमक में करीब 90 फीसदी मिनरल्स मौजूद होते हैं। इस नमक में कैल्शियम, पोटैशियम, और जिंक जैसे तत्व मौजूद होते हैं। जो शरीर के लिए बेहतर माने जाते हैं। इसका सेवन अनिद्रा, अस्थमा, डायबिटिज, पथरी जैसी समस्या के लिए सबसे अधिक कारगर है।
विज्ञापन

 
ब्लड प्रेशर के लिए लाभदायक
जब भी किसी का बीपी कम होता है तो उसको नींबू में नमक घोल कर दिया जाता है और ज्यादातर लोग सफेद नमक ही उपयोग करते हैं। जो शरीर को काफी नुकसान पहुंचाता है। आप इसकी जगह पर आप सेंधा नमक का इस्तेमाल कीजिए। जो बीपी को नियंत्रण में रखेगा और दिल से जुड़ी कोई बीमारी नहीं होने देगा और कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी नहीं बढ़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वजन करेगा नियंत्रण
अगर कोई मोटा है उसे पतले होने की चाह रहती है। इसे कम करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे भी अपनाएं जा रहे हैं। लेकिन अगर आप सफेद नमक की जगह सेंधा नमक का उपयोग करेंगे यह आपका वजन कम करने में कारगर होगा। इसमें मौजूद तत्व एक्स्ट्रा फैट को कम करने में मददगार होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed