Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Undiagnosed Diabetes worldwide know Diabetes Without Symptoms and How to Identify Your Risk

हेल्थ अलर्ट: डायबिटीज से भी ज्यादा खतरनाक है 'साइलेंट डायबिटीज', दुनियाभर में करीब 50% लोग इसका शिकार

Sat, 14 Nov 2026 12:57 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 14 Nov 2026 12:57 PM IST
सार

World Diabetes Day 2026: डायबिटीज दुनियाभर में तेजी से बढ़ती बीमारी है। मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैश्विक और स्थानीय स्तर पर मधुमेह से पीड़ित लगभग आधे लोगों को यह पता ही नहीं है कि वह इस बीमारी का शिकार हैं। बिना लक्षणों वाली डायबिटीज भी किडनी, हार्ट और आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है।

विज्ञापन
Undiagnosed Diabetes worldwide know Diabetes Without Symptoms and How to Identify Your Risk
डायबिटीज और इसके खतरे - फोटो : Amarujala.com/AI

विस्तार

डायबिटीज वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ती गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है, जिसका खतरा हर उम्र के लोगों में देखा जा रहा है। इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन (आईडीएफ) के अनुसार, दुनियाभर में लगभग हर 9 में से 1 वयस्क (20-79 वर्ष की आयु के लगभग 58.9 करोड़ लोग) डायबिटीज का शिकार है। अक्सर ब्लड शुगर हाई रहने वाली इस बीमारी को अगर कंट्रोल न किया जाए तो समय के साथ इससे आंखों, तंत्रिकाओं, किडनी और शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों पर गंभीर दुष्प्रभाव हो सकता है। लेकिन डायबिटीज को लेकर चिंता यहीं खत्म नहीं होती है।

विज्ञापन


मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि डायबिटीज तो खतरनाक है ही, पर इससे भी ज्यादा खतरनाक वह स्थिति है जिसमें लोग इस बीमारी का शिकार तो हैं पर उन्हें इस बात का पता ही नहीं है। इसे साइलेंट डायबिटीज कहा जाता है। बड़ी संख्या में लोग इस बीमारी से अनजान रहते हैं, उन्हें पता ही नहीं होता कि उनके शरीर में ब्लड शुगर का स्तर सामान्य से ज्यादा हो चुका है।
विज्ञापन


बिना लक्षणों वाले डायबिटीज की स्थिति आपके स्वास्थ्य जोखिमों को और भी बढ़ाने वाली हो सकती है।

Trending Videos

Undiagnosed Diabetes worldwide know Diabetes Without Symptoms and How to Identify Your Risk
साइलेंट डायबिटीज का खतरा - फोटो : Adobe Stock

डायबिटीज के बढ़ते खतरों को देखते हुए हर साल 14 नवंबर को वर्ल्ड डायबिटीज डे मनाया जाता है। साल 2026-27 के लिए डायबिटीज डे का थीम है- डायबिटीज पर शीघ्र कार्रवाई। इसका मुख्य उद्देश्य बीमारी की शुरुआती अवस्था में ही पहचान करना और जोखिम को कम करना है।

साइलेंट डायबिटीज है खतरनाक

आईडीएफ के अनुसार दुनियाभर में सभी उम्र के लगभग 58-59 करोड़ से अधिक लोगों को मधुमेह होने का अनुमान है।  2050 तक मधुमेह से पीड़ित वयस्कों की वैश्विक संख्या बढ़कर 85.3 करोड़ होने की आशंका है, यानी मामलों में 46% तक की वृद्धि हो सकती है। वैश्विक स्तर पर डायबिटीज से पीड़ित लगभग आधे लोगों को यह पता ही नहीं है कि उन्हें यह बीमारी है।
 

  • दरअसल, डायबिटीज के शुरुआती लक्षण कई बार इतने सामान्य होते हैं कि लोग उन्हें थकान, कमजोरी या उम्र बढ़ने का असर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं।
  • यही लापरवाही आगे चलकर किडनी की बीमारी, हार्ट अटैक, स्ट्रोक और आंखों की रोशनी कम होने जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ा सकती है।
  • इतना ही नहीं, कई लोगों में डायबिटीज का पता पहली बार तब चलता है, जब शरीर में इसकी जटिलताएं दिखने लगती हैं।
विज्ञापन

Undiagnosed Diabetes worldwide know Diabetes Without Symptoms and How to Identify Your Risk
डायबिटीज के कारण होने वाली दिक्कतें - फोटो : Freepik.com

डायबिटीज का पता न चलना क्यों खतरनाक?

डायबिटीज में शरीर पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता या उसका सही इस्तेमाल नहीं कर पाता। इसके कारण खून में ग्लूकोज का स्तर बढ़ने लगता है। लंबे समय तक शुगर अनियंत्रित रहने से रक्त वाहिकाओं और नसों को नुकसान पहुंचता है।
 

  • इसका असर शरीर के कई अंगों पर पड़ता है। इससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक, किडनी फेलियर, आंखों की रोशनी कमजोर होने और पैरों में नसों की समस्या का खतरा बढ़ता है। 
  • कई बार पैरों में घाव बनने और संक्रमण के कारण गंभीर स्थिति भी हो सकती है। 
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) भी डायबिटीज को अंधेपन, किडनी फेलियर और हृदय रोगों का प्रमुख जोखिम कारक मानता है। 
  • समय पर बीमारी का पता न चलने और इलाज न हो पाने के कारण शुगर की जांच नहीं हो पाती, जिससे अंदर ही अंदर शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को गंभीर क्षति होती रहती है।
विज्ञापन

Undiagnosed Diabetes worldwide know Diabetes Without Symptoms and How to Identify Your Risk
डायबिटीज के खतरे - फोटो : Freepik.com

क्या हो सकते हैं इसके खतरे?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं,  डायबिटीज की शुरुआत में जरूरी नहीं कि हर किसी में कोई स्पष्ट लक्षण दिखाई दें। जिन लोगों के परिवार में माता-पिता या भाई-बहन को डायबिटीज है, जिनका वजन या पेट की चर्बी ज्यादा है उन्हें डायबिटीज के खतरों को लेकर अलर्ट रहना चाहिए। एहतियात के तौर पर अपने जोखिमों को ध्यान में रखते हुए सभी लोगों को कुछ संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
 

  • बार-बार पेशाब आना और बहुत प्यास लगना।
  • बिना कोशिश के वजन कम होना।
  • बार-बार भूख लगना और थकान महसूस होना।
  • आंखों से धुंधला दिखाई देना।
  • घाव भरने में देरी और बार-बार संक्रमण होना।


स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आपमें डायबिटीज के जोखिम कारक हैं, तो नियमित रूप से डॉक्टर से मिलकर जांच कराते रहें। आपकी फैमिली हिस्ट्री और अन्य जोखिमों को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञ कुछ जांच कराने की सलाह दे सकते हैं। फास्टिंग ब्लड शुगर, HbA1c टेस्ट की मदद से डायबिटीज के खतरों का अंदाजा लगाया जा सकता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed