{"_id":"5ceba384bdec22074618b7ed","slug":"tips-on-how-to-have-a-healthy-liver","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लिवर की समस्या को न करें अनदेखा, ऐसे पहचाने और बरतें ये सावधानियां","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
लिवर की समस्या को न करें अनदेखा, ऐसे पहचाने और बरतें ये सावधानियां
Tue, 28 May 2019 07:52 AM IST
ललित फुलारा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 28 May 2019 07:52 AM IST
विज्ञापन
liver
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदलती जीवनशैली और असंतुलित खानपान के चलते लीवर की समस्या आम हो गई है। लीवर की समस्या से पाचन क्रिया प्रभावित होती है। गैस से लेकर अपच तक कई समस्याएं होने लगती हैं। कई बार लीवर की समस्याएं घातक बीमारी का रूप भी धारण कर लेती हैं। अगर आपको भी लीवर की समस्या हो रही है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। फौरन डॉक्टर को दिखाएं और अपने खान-पान में सावधानी बरतें। दरअसल, पेट की हर समस्या सीधे तौर पर लीवर से जुड़ी हुई होती है। आइए जानते हैं लीवर की समस्याओं को कैसे पहचाने और क्या सावधानी बरतें...
liver
अगर आपको पाचन संबंधी दिक्कतें हो रही हैं तो इन्हें अनदेखा न करें। समझ लें कि आपका लिवर गड़बड़ हो रहा है और आपको संकेत मिल रहे हैं। दरअसल, जब लिवर में समस्या आती है तो हमारे शरीर में कई बदलाव होने लगते हैं। जल्दी थकान महसूस होने से लेकर मल में दिक्कत तक कई समस्याएं सामने आती हैं। अगली स्लाइड में पढ़िए लिवर में समस्या होने के लक्षण
प्रतीकात्मक तस्वीर
अगर आपको ज्यादा पीले गहरे रंग की पेशाब हो रही है तो समझिए आपको लिवर की समस्या हो रही है। अगर आपके पेट में दर्द, सूझन और लगातार आपको पाचन की समस्या हो रही है तो आपके लिवर में दिक्कत हो सकती है। ऐसी स्थिति में डॉक्टरी सलाह जरूर लें। इसके अलावा पैरों में सूजन, आंखों का रंग पीला होना और मल का कभी ज्यादा ठोस होना और कभी पतला होना भी लिवर की समस्या बताता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
healthy food
लिवर की समस्या से बचने का सबसे अच्छा उपाय खान-पान में नियंत्रण रखना है। हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि आप क्या खा रहे हैं और कितनी मात्रा में खा रहे हैं। इसके अलावा बाहर का खाना कम कर दें। जंक फूड कम मात्रा में लें। घर का बना खाना ही खाएं। खाने के साथ ही भरपूर मात्रा में तरल पदार्थ लें। गर्मियों में वैसे भी खाना देर से पचता है, ऐसे में दही और छाछ जरूर लें। इससे आपका लिवर स्वस्थ रहेगा।
विज्ञापन
धूम्रपान
शराब और धूम्रपान लिवर को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। ऐसे में इन चीजों से बचें। इसके अलावा हल्का खाना खाएं और ज्यादा मात्रा में मांसाहारी खाना न खाएं। लिवर की समस्या से बचने का सबसे अच्छा उपाय है खिचड़ी, दाल और अपने भोजन में बेहद हल्का खाना शामिल करें।