क्या आपके कानों में भी कोई आवाज गूंजती है? क्या कभी ऐसा लगता है, जैसे कि कोई सीटी बज रही हो? क्या कानों में बिना किसी कारण शोर सुनाई देता है? यदि आपका जवाब हां है, तो आपको सावधान होने की जरुरत है। आइए, जानते हैं कि क्या है यह बीमारी, क्या है इसके लक्षण और उपचार:
{"_id":"5de52cab8ebc3e548d6f242e","slug":"tinnitus-causes-symptoms-and-remedies-ear-problem-noise-problem","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या आपके कानों में भी बजती है सीटी? हो जाएं सावधान, नहीं तो बहरे भी हो सकते हैं","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
क्या आपके कानों में भी बजती है सीटी? हो जाएं सावधान, नहीं तो बहरे भी हो सकते हैं
Sat, 28 Dec 2019 10:22 AM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: निलेश कुमार
Updated Sat, 28 Dec 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
noise
Trending Videos
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
यह टिनिटस नाम की एक गंभीर बीमारी हो सकती है। टिनिटस की समस्या में कानों के अंदर बिना किसी कारण आवाज गूंजती है। इसे रक्तवाहिनियों की समस्या या उम्र के साथ सुनने की शक्ति क्षीण होने से जोड़कर देखा जा सकता है।
टिनिटस के लक्षण:
- कानों में सिसकारी
- दहाड़ जैसी आवाजें
- कानों का बजना
- आवाजों का कानों में गूंजते रहना
सिटी या आवाजें गूंजने की समस्या कम या ज्यादा तीव्रता लिए होती हैं। यह कभी एक तो कभी दोनों कानों में भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
टिनिटस के प्रकार:
- व्यक्तिपरक टिनिटस: ज्यादातर लोगों को कान के अंदरूनी, बाहरी या बीच के भाग में परेशानी होती है।
- वस्तुपरक टिनिटस: इसमें खून की धमनियों में समस्या होती है और यह केवल डॉक्टर द्वारा तकनीकी जांच में ही सामने आता है।
विज्ञापन
टिनिटस होने के कारण
- तेज आवाजों के संपर्क में आना
- किसी फैक्ट्री या साउंड उपकरणों का शोर
- कान में वैक्स इकट्टा होना
- कान की हड्डी का बढ़ना
- उम्र बढ़ने के साथ श्रवण शक्ति क्षीण होना