{"_id":"5a17bc974f1c1b68678bdc14","slug":"this-winter-save-yourself-from-smog-by-following-these-precautions","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण से बचना चाहते हैं तो डाइट में शामिल करें ये खास चीजें, तंदुरुस्त रहेंगे","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
प्रदूषण से बचना चाहते हैं तो डाइट में शामिल करें ये खास चीजें, तंदुरुस्त रहेंगे
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
Updated Sun, 26 Nov 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
स्मॉग कोहरा या धुआं नहीं है, दरअसल यह कोहरे और धुएं का मिलाजुला रूप है। 'स्मॉग' शब्द अंग्रेजी के दो शब्दों 'स्मोक' और 'फॉग' को मिलाकर बनाया गया शब्द है। यह वायु प्रदूषण की एक ऐसी अवस्था है जब हवा को प्रदूषित करने वाले कार्बन मोनोक्साइड जैसे हानिकारक रसायन कोहरे के संपर्क में आ जाते हैं। WHO के अनुसार हर साल 2-4 लाख लोगों की मौत का कारण सीधे-सीधे वायु प्रदूषण है। इससे अस्थमा, ब्रोन्काइटिस, फेफड़ों, हृदय, सांस की एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
आहार विशेषज्ञ प्रदूषण के इस असर को कम करने के लिए डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करने की सलाह दे रहे हैं, जैसे गुड़, सोंठ, घी, गन्ना, हल्दी वाला दूध, तुलसी और अदरक की चाय आदि। एंटी एलर्जिक गुण युक्त गुड़ अस्थमा रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। एलर्जी से बचने के लिए सोंठ, गुड और घी के बने लड्डू खाएं।
विज्ञापन
इसी तरह गन्ना हमारे शरीर को अंदर से साफ करता है। साथ ही इसमें कई सारे माइक्रोन्यूट्रियंट्स होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूती देते हैं। तुलसी के बीज संक्रमण आदि को कम करते हैं, वहीं हल्दी और दूध एंटी-बैक्टीरियल का काम करते हैं। बीमारियों से बचने के लिए इसके अतिरिक्त खानपान में विटामिन डी, विटामिन बी-12 और कैरोटीन को भी शामिल करें।