क्या आप जानते हैं आपका फेवरेट लैपटॉप जिसे आप घर के हर कोने में घूमाते रहते हैं आपकी सेहत का दुश्मन बन सकता है। यकीन नहीं होता तो पढ़िए ये खबर...
पढ़ें- जोड़ों के दर्द से रहते हैं हलकान तो नींबू का ये उपाय देगा राहत
खानपान की वजह से ही नहीं कई बार गलत आदतों की वजह से भी व्यक्ति को इन्फर्टिलिटी का शिकार होना पड़ता है। आप भले ही इस बात पर विश्वास न कर पा रहे हो लेकिन ये बिल्कुल सच है। आइए जानते हैं कौन सी वो आदतें हैं जो आपकी लाइफ से खुशियां छीन सकती हैं।
लैपटॉप
लोग अक्सर घर पर लैपटॉप पर काम करते हुए उसे अपने पैरों पर रख लेते हैं। ऐसे लोग इन्फर्टिलिटी का शिकार ज्यादा होते हैं। बता दें कि पैरों पर रखकर लैपटॉप चलाने से स्पर्म की क्वालिटी बुरी तरह प्रभावित होती है। जिसकी वजह से इन्फर्टिलिटी का खतरा बढ़ जाता है।
स्मोकिंग
एक शोध में पाया गया कि जो लोग ज्यादा सिगरेट पीते हैं उनमें 10 से 40 प्रतिशत तक लोअर फर्टिलिटी रेट देखा गया है।
मोबाइल
अक्सर देखा गया है कि लोग अपने मोबाइल को पेंट की पीछे की जेब में रखते हैं। बता दें कि सेल फोन्स से निकलने वाले हानिकारक रेडिएशन स्पर्म क्वालिटी को नुकसान पहुंचाते हैं।