देश- दुनिया में कोरोना वायरस महामारी बनकर सामने आई है। दुनिया में इस समय कोरोना से मरने वालों की संख्या चार लाख से अधिक हो चुकी है। भारत में भी लगातार कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। भारत में रोज हजारों नए मामले सामने आ रहे हैं और अब कोरोना से मरने वालों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है।
मौत के मामले में कोरोना से भी खतरनाक है ये बीमारी, हर साल बढ़ रहे मामले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीबी की बीमारी भारत के लिए ज्यादा खतरनाक
- भारत में टीबी की बीमारी कोरोना वायरस से भी ज्यादा खतरनाक साबित हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत में टीबी की बीमारी से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। हर साल टीबी के मरीजों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जो भारत के स्वास्थ्य के नजर से अच्छी खबर नहीं है।
2019 में आंकड़ा 24 लाख
- भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल यानी 2019 में भारत में टीबी के मरीजों का आंकड़ा 24 लाख के करीब था। साल 2019 में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 79,000 के आसपास रही। हालांकि ये आंकड़ा वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के अनुमान से कम है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने भारत में टीबी से मरने वालों की संख्या का अनुमान इससे अधिक लगाया था।
- भारत में पिछले साल 24 लाख मामले सामने आए, जो कि 2018 से 11 प्रतिशत अधिक हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने पिछले साल भारत में करीबन 26.9 लाख टीबी के मरीजों का अनुमान लगाया था।
प्राइवेट अस्पतालों में भी बढ़ें टीबी के मामले
- प्राइवेट अस्पतालों में भी 2018 की तुलना में टीबी के मरीजों में 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले साल प्राइवेट अस्पतालों द्वारा 6.8 लाख टीबी के मरीजों का अनुमान लगाया गया है।