फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   surprising facts about six pack abs

सिक्स पैक एब्स बनाना चाहते हैं तो जानें ये 5 बातें

Wed, 23 Jul 2014 10:14 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 23 Jul 2014 10:14 AM IST
विज्ञापन
surprising facts about six pack abs

शाहरुख और ऋतिक जैसे सिक्स पैक एब्स की चाहत भला किस पुरुष की नहीं होती है लेकिन क्या हर किसी के लिए सिक्स पैक एब्स बनाना संभव है?

विज्ञापन


कसरत के दौरान और इसके अलावा, एब्स से जुड़ी ऐसी कई बाते हैं जिनकी जानकारी के बाद ही आप सिक्स पैक एब्स का सपना पूरा कर सकते हैं। जानिए इनके बारे में।

रोज एब्स के लिए कसरत जरूरी नहीं

surprising facts about six pack abs

सिक्स पैक एब्स का सपना तभी पूरा होगा जब आप एब्स से जुड़ी कसरत करेंगे लेकिन इन्हें रोज करना कई बार घाटे का सौदा हो सकता है।

सात दिन लगातार इन कसरतों को करने से मांसपेशियों पर अधिक जोर पड़ता है जिससे कसरत का असर उलटा भी हो सकता है।

आसान तरीका यह है कि आप सात दिन की जगह तीन या चार दिन ही कसरत करें, बाकी दिन सामान्य कसरतें भी मददगार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

केवल एब्स की कसरत से नहीं चलेगा काम

surprising facts about six pack abs

जर्नल ऑफ स्ट्रेंथ एंड कंडिशनिंग रिसर्च में प्रकाशित शोध की मानें तो सिक्स पैक एब्स के लिए केवल एब्स की कसरत ही फायदेमंद नहीं है।

शोध में पाया गया कि केवल एब्स की कसरत करने वाले पुरुषों की मसल्स तो बनती हैं लेकिन पेट से फैट्स नहीं घट पाता।

ऐसे में जरूरी है कि इन कसरतों का सेट कार्डियो कसरतों के साथ बनाकर करें और डाइट कौ पूरा ध्यान रखें।

विज्ञापन

जरूरी है मजबूत बैक

surprising facts about six pack abs

मजबूत एब्स और स्लिम पेट के लिए जरूरी है कि आपकी कमर भी मजबूत रहे। ऐसे में डाइट और कसरत के सेट बनाते वक्त कमर को मजबूत करने पर जरूर ध्यान दें।

अगर आपका बैक मजबूत नहीं होगा तो एब्स के लिए कड़ी कसरत करते वक्त चोट लगने या चलक आने का रिस्क भी बना ही रहेगा।

एक जैसी कसरतों से अलग हो सकते हैं परिणाम

surprising facts about six pack abs

जरूरी नहीं कि आपके प्रशिक्षक अपने अनुभव के आधार पर कसरत का जो सेट आपसे करवाएं उससे आपको भी वैसा ही फायदा मिले जैसा उन्हें मिला हो।

अमेरिकन काउंसिल ऑन एक्सरसाइज के शोध की मानें तो एब्स की प्रवृत्ति एक जैसी नहीं होती है इसलिए कसरत को मांसपेशियों के अनुसार करने से ही इसका पूरा फायदा मिल सकता है।

शीशे में जो दिखता है उससे कहीं अधिक है असलियत

surprising facts about six pack abs

आपको जानकर आश्चर्य होगा लेकिन शीशे के सामने आप अपने पेट पर जितनी चर्बी देखते हैं, असलियत में चर्बी उससे अधिक होती है। असल में फैट्स की सही मात्रा सीटी स्कैन या एमआरआई के माध्यम से पता चल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed