{"_id":"5c3d8e30bdec22737f731dd5","slug":"study-reveals-fast-food-is-as-dangerous-as-ciagrette-or-alcohol-for-our-health","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिगरेट-शराब जितना ही घातक है फास्टफूड, पढ़ें क्या कहती है स्टडी","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
सिगरेट-शराब जितना ही घातक है फास्टफूड, पढ़ें क्या कहती है स्टडी
Wed, 16 Jan 2019 07:25 AM IST
मोना नारंग
रूपायन डेस्क, अमर उजाला
रूपायन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Wed, 16 Jan 2019 07:25 AM IST
विज्ञापन
junk food
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फास्टफूड का नशा सिगरेट-शराब जितना ही घातक है। एक शोध से पता चला है कि पिज्जा-बर्गर से दूरी बनाने पर लगभग एक हफ्ते तक वैसा ही महसूस होता है, जैसा सिगरेट-शराब छोड़ने पर। इंसान को सिरदर्द, बेचैनी, चिड़चिड़ाहट, उदासी, सुस्ती और रह-रहकर फास्टफूड की जबरदस्त तलब जगने की शिकायत हो सकती है।
अमेरिका स्थित मिशिगन यूनिवर्सिटी में 19 से 68 साल की उम्र के लोगों पर यह अध्ययन किया गया। शोधकर्ताओं ने सभी प्रतिभागियों को लगातार एक महीने तक फास्टफूड से परहेज करने या उसके सेवन में भारी कमी लाने का निर्देश दिया। उन्हें हर दिन के उनके अनुभवों और भावनाओं को डायरी में दर्ज करने को कहा। इस दौरान 98 फीसदी प्रतिभागियों ने उदासी, सुस्ती, चिड़चिड़ाहट, सिरदर्द, बेचैनी और फास्टफूड खाने की तीव्र इच्छा जगने की बात कबूली। दूसरे से पांचवें दिन के बीच ये भावनाएं सबसे ज्यादा प्रबल थीं। हालांकि, सातवें दिन के बाद से इनमें उल्लेखनीय कमी आने लगी।