फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   six exercises to get rid of snoring

जीभ के ऐसे इस्तेमाल से खर्राटों की समस्या होगी दूर

Mon, 11 May 2015 04:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 11 May 2015 04:24 PM IST
विज्ञापन
six exercises to get rid of snoring

खर्राटों से पीछा छुड़ाने के लिए शोधकर्ताओं ने कुछ आसान सी तरकीबें इजात कर ली हैं। इनमें जबान और मुंह की कसरतें शामिल हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसा करने से खर्राटों की मात्रा और तीव्रता में प्रभावशाली ढंग से कमी आ सकती है।

विज्ञापन


इस शोध के लेखक गेरैल्डो लोरेंजी-फिल्हो ने बताया,'' खर्राटे घटाने के लिए मुंह के पिछले हिस्से से की जाने वाली कसरतों के प्रभाव को जब हमने अपने अध्ययन समूह के लोगों में जांचा तो उसे काफी फायदेमंद पाया। इन कसरतों से अध्ययन समूह के लोगों में खर्राटों की समस्या भी घटी''।
विज्ञापन


इस अध्ययन में 39 रोगियों को तीन महीने के इलाज के लिए नाक की डाइलेटर पट्टियां इस्तेमाल करने के लिए कहा गया। इसके साथ ही श्वास अभ्यास( नियंत्रण) और दैनिक कसरत को भी इस इलाज का हिस्सा रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है वजह?

six exercises to get rid of snoring

डेली मेल में प्रकाशित खबर के मुताबिक, इस शोध में कहा गया है कि मुंह और जबान की कसरत करने से हल्के खर्राटों की समस्या से परेशान मरीजों में खर्राटों की आवृत्ति 36 प्रतिशत और तीव्रता 59 प्रतिशत तक घट जाती है।

नींद में सांस न ले पाने की शिकायत (ओएसए) होने पर खर्राटे आना एक आम समस्या है। सोते समय सॉफ्ट टिशू में कंपन होने से फैरिंगक्स में बाधा पैदा होती है जो कि इस समस्या की जड़ है। हालांकि ज्यादातर लोग जो खर्राटे लेते हैं उन्हें नींद में सांस न ले पाने की शिकायत नहीं होती है।

सामन्य आबादी में खर्राटे का प्रचलन 15 से 54 प्रतिशत के बीच अलग-अगल होता है क्योंकि ज्यादातर अध्ययन मरीजों द्वारा ही इस समस्या के बारे में सूचित किए जाने पर निर्भर करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed