आमतौर पर बदलते मौसम के साथ सर्दी-जुकाम की समस्या होना आम बात है, परंतु अगर आप लगातार इस समस्या से परेशान रहते हैं तो हो सकता है आप साइनस की बीमारी से पीड़ित हों। साइनस की बीमारी नाक की हड्डी बढ़ जाने की वजह से होती है। सर्दी-जुकाम दो से चार दिनों में दूर हो जाता है, परंतु साइनस के मरीजों को लगातार सर्दी-जुकाम की समस्या से परेशान रहना पड़ता है। आज हम आपको साइनस की बीमारी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए साइनस की बीमारी के बारे में सबकुछ...
लगातार रहने वाला सर्दी-जुकाम हो सकता है साइनस का लक्षण, जानिए इस बीमारी से जुड़ी सभी जानकारी
साइनस के लक्षण...
- सिर दर्द
साइनस की बीमारी में सिर दर्द की समस्या होती है। सिर दर्द होना साइनस का प्रमुख लक्षण है। अगर आप भी सिर दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं तो हो सकता है ऐसा साइनस की वजह से हो रहा हो। लगातार सिर दर्द की समस्या होने पर डॅाक्टर से सलाह अवश्य लें।
नाक में भारीपन महसूस होना
- साइनस के मरीजों को नाक में भारपीन महसूस होने लगता है। नाक में सूजन आना भी साइनस का प्रमुख लक्षण है। अगर आपको भी ये लक्षण दिख रहे हैं तो डॅाक्टर से सलाह लें।
खांसी और चेहरे पर सूजन
- साइनस की बीमारी में खांसी और चेहरे पर सूजन जैसे लक्षण भी दिखाई देते हैं। अगर आपको लंबे समय तक खांसी की समस्या रहती है तो हो सकता है ऐसा साइनस की वजह से होता है। ये लक्षण दिखने पर डॅाक्टर से सलाह अवश्य लें।
अगली स्लाइड्स में जानिए साइनस के प्रकार...
साइनस के चार प्रकार होते हैं...
एक्यूट साइनस
- व्यक्ति के किसी तरह के वायरस या बैक्टीरिया के संपर्क में आने की वजह से एक्यूट साइनस की समस्या हो सकती है।
