फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल को मजबूत करने के दमदार उपाय, हार्ट अटैक का खतरा होगा कम

Thu, 14 Jan 2021 08:44 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 14 Jan 2021 08:44 AM IST
विज्ञापन
Remedies to strengthen heart tips For Improving Heart Health Naturally
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आजकल लोगों की जीवनशैली इतनी व्यस्त हो गई है कि वो खुद का भी ध्यान नहीं रख पाते हैं। ऐसे में शरीर को कई सारी बीमारियां जकड़ लेती हैं, साथ ही व्यक्ति का दिल भी कमजोर होने लगता है। इस वजह से हार्ट अटैक का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसलिए जरूरी है कि अपनी व्यस्त जीवनशैली में से थोड़ा सा समय निकालें और खुद के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। इंसान की कई ऐसी खराब आदतें होती हैं, जो दिल की बीमारियों के लिए जिम्मेदार होती हैं। अगर लोग इन आदतों को छोड़ दें और अपने दिल को मजबूत बनाएं तो हार्ट अटैक का जोखिम काफी हद तक कम हो सकता है। आइए जानते हैं दिल को मजबूत करने के कुछ उपायों के बारे में...

Remedies to strengthen heart tips For Improving Heart Health Naturally
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दिल मजबूत करने के लिए धूम्रपान छोड़ें 

  • धूम्रपान यानी सिगरेट पीना आजकल का फैशन बन चुका है। लोग अपने स्वास्थ्य के बारे में बिना कुछ सोचे-समझे सिगरेट पीने की आदत पकड़ लेते हैं, जो आगे चलकर उनके लिए नुकसानदायक ही सिद्ध होता है। सिगरेट पीने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा तो बढ़ ही जाता है, साथ ही यह हार्ट अटैक का जोखिम भी बढ़ा देता है। इसलिए अपने दिल को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखना है तो आज ही धूम्रपान करना छोड़ दें। 
Remedies to strengthen heart tips For Improving Heart Health Naturally
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

वजन को नियंत्रण में रखें 

  • स्वास्थ्य से जुड़े विशेषज्ञों के मुताबिक, अधिक वजन से हृदय की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा और भी कई बीमारियां शरीर को जकड़ लेती हैं। इसलिए अगर आप अपने दिल को मजबूत बनाना चाहते हैं तो कम वसा और कम मात्रा में चीनी वाला आहार लें। साथ ही ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियां खाएं और रोजाना व्यायाम करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Remedies to strengthen heart tips For Improving Heart Health Naturally
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शराब का सेवन न करें 

  • अधिक मात्रा में शराब का सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। इससे ब्लडप्रेशर और हृदय संबंधित बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। ज्यादा शराब पीने से दिल कमजोर पड़ सकता है। इसलिए दिल को मजबूत रखने के लिए या तो शराब का सेवन बिल्कुल कम कर दें या बंद कर दें तो ज्यादा बेहतर है। 
विज्ञापन
Remedies to strengthen heart tips For Improving Heart Health Naturally
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रोजाना कम से कम दो लीटर पानी पिएं 

  • पानी शरीर के लिए उतना ही जरूरी है, जितना कि सांस। पानी की कमी से इंसान को कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं, साथ ही हार्ट अटैक का जोखिम भी बढ़ जाता है। इसलिए रोजाना कम से कम दो लीटर पानी जरूर पिएं, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो और आप स्वस्थ रहें, आपका दिल मजबूत बने। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed