फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें बच्चों के लिए कितना खतरनाक है बर्ड फ्लू, ये हैं इसके लक्षण और बचाव के तरीके

Thu, 14 Jan 2021 07:31 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 14 Jan 2021 07:31 AM IST
विज्ञापन
Learn how dangerous bird flu is for children
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अभी कोरोना वायरस हमारे बीच से गया नहीं और बर्ड फ्लू ने दस्तक देकर हर किसी को डरा दिया है। देश में कई जगह हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली आदि जगहों पर काफी संख्या में कौवे मृत पाए गए हैं और लोगों ने चिकन और अंडों का सेवन पहले के मुकाबले कम कर दिया है। इन सबके बीच लोगों के मन में ये चिंता है कि क्या ये वायरस इंसानों और खासकर बच्चों के लिए खतरनाक है? आखिर इसके लक्षण क्या हैं, जिससे वो इसकी पहचान बच्चों में कर सकें? तो चलिए आपको इन सब चीजों के बारे में विस्तार से बताते हैं...

Learn how dangerous bird flu is for children
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल, बर्ड फ्लू मुर्गियों और पक्षियों में पाई जाने वाली बीमारी है और ये वायरस के कारण फैलती है। बाकी जानवरों में इसके मामले दुर्लभ ही पाए गए हैं। वहीं, जहां तक सवाल है कि क्या बर्ड फ्लू इंसानों या बच्चों को संक्रमित कर सकता है? तो इसका जवाब हां में है, लेकिन ऐसे वायरस कुछ ही हैं जो इंसानों के लिए घातक हैं। अब तक भारत में इंसानों में इसके होने का एक भी मामला सामने नहीं आया है। वहीं, बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होती है इसलिए ये माना जाता है कि बच्चों के लिए ये वायरस काफी खतरनाक साबित हो सकता है।

Learn how dangerous bird flu is for children
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वैसे तो इंसानों या बच्चों को बर्ड फ्लू होने की आशंका बेहद कम है, लेकिन अगर ये लोगों को होता है तो ये वायरस आंख, मुंह, नाक या फिर सांस लेने में व्यक्ति के शरीर में प्रवेश कर सकता है। इसके अलावा पहले से बर्ड फ्लू की चपेट में आए पक्षियों को छूने से भी आप संक्रमित हो सकते हैं। पूरी दुनिया में अब तक सिर्फ 16 देश ऐसे हैं, जहां के लोगों को बर्ड फ्लू हुआ है। इसमें ज्यादातर मामले दक्षिण पूर्व एशिया और इसके बाद इंडोनेशिया, मिस्र, वियतनाम शामिल हैं। लेकिन भारत में अब तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Learn how dangerous bird flu is for children
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

अगर बात की जाए कि बच्चों में बर्ड फ्लू के लक्षण कैसे पहचाने जाएं, तो यहां ये जानना जरूरी है कि इसके लक्षण बाकी अन्य फ्लू जैसे भी हो सकते हैं। बर्ड फ्लू के लक्षण हैं नाक बहना, गले में खराश रहना, खांसी, सिर में दर्द, बुखार, मांसपेशियों में दर्द और कंजक्टिवाइटिस। वहीं, जो मामले गंभीर होते हैं उनमें नाक से खून बहना, उल्टी-दस्त और मिर्गी आने जैसे लक्षण देखे जा सकते हैं। संक्रमित होने के तीन से पांच दिन या कई बार सात दिन बाद भी इसके लक्षण नजर आ सकते हैं। अगर आपको इस तरह के लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

विज्ञापन
Learn how dangerous bird flu is for children
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अब बात आती है कि बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या किया जा सकता है। इसके लिए सबसे आसान तरीका ये है कि कुछ समय के लिए कौवे, मुर्गियों या अन्य पक्षियों के संपर्क में न आए और इनसे दूरी बनाकर रखें। हाईजीन का ध्यान रखना चाहिए और अपने हाथों को नियमित रूप से धोते रहना चाहिए। अगर आपने घर में कोई पक्षी पाल रखा है तो कुछ वक्त के लिए उसके पास न जाएं और न बच्चों को जानें दें, मास्क पहनें। वहीं, विशेषज्ञ ये मानते हैं कि आप चिकन और अंडे का सेवन कर सकते हैं, बस इसके लिए आपको उसे 70 डिग्री पर पकाना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed