फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   prostate enlargement and prostate cancer Key Facts purushon me prostate ki samasya

Prostate Problems: सभी पुरुषों को कभी न कभी होनी है प्रोस्टेट की ये समस्या, समय रहते पहचानें इसके लक्षण

Sun, 02 Nov 2025 06:43 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 02 Nov 2025 06:43 PM IST
सार

  • हाल के वर्षों में प्रोस्टेट से संबंधित समस्याओं और प्रोस्टेट कैंसर के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। डॉक्टर बताते हैं, प्रोस्टेट से संबंधित एक समस्या बहुत आम है वह है प्रोस्टेट का आकार बढ़ना। 

विज्ञापन
prostate enlargement and prostate cancer Key Facts purushon me prostate ki samasya
प्रोस्टेट कैंसर - फोटो : Adobe stock photos

विस्तार

हमारा शरीर ईश्वर की एक करिश्माई रचना है, ये कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। शरीर स्वस्थ रहे और ठीक तरीके से काम करता रहे इसके लिए निरंतर सभी अंग काम करते रहते हैं। हृदय, फेफड़े, लिवर हो या किडनी सभी का शरीर में विशेष महत्व है। जब बात पुरुषों और महिलाओं के शरीर की होती है, तो कुछ अंगों और उनकी सेहत को लेकर चर्चा करना बहुत आवश्यक हो जाता है।

विज्ञापन


पुरुषों के शरीर में प्रोस्टेट एक महत्वपूर्ण अंग है, हालांकि इसको लेकर काफी कम बात की जाती है। प्रोस्टेट पुरुषों के प्रजनन तंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह मूत्राशय के ठीक नीचे और मूत्रनली को घेरे रहता है। इसका आकार अखरोट के समान होता है। प्रोस्टेट का मुख्य कार्य वीर्य के लिए एक विशेष तरल पदार्थ बनाना है, जो शुक्राणुओं को पोषण और सुरक्षा देता है। यह तरल पदार्थ वीर्य का लगभग 30% हिस्सा बनाता है।
विज्ञापन


प्रोस्टेट ग्रंथि टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के प्रभाव में काम करती है, और उम्र बढ़ने के साथ इसमें धीरे-धीरे बदलाव आते हैं। सामान्यतः 40 वर्ष की उम्र के बाद इसका आकार थोड़ा बढ़ना शुरू हो जाता है, जो एक सामान्य प्रक्रिया है।यदि यह अत्यधिक बढ़ जाए या संक्रमण हो जाए तो पेशाब से जुड़ी दिक्कतें शुरू हो सकती हैं, इसलिए प्रोस्टेट की नियमित जांच पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या आपको इस अंग की सेहत के बारे में पूरी जानकारी है?

Trending Videos

prostate enlargement and prostate cancer Key Facts purushon me prostate ki samasya
प्रोस्टेट की समस्या के बारे में जानिए - फोटो : Freepik.com

कितने प्रतिशत पुरुषों को होती है प्रोस्टेट की समस्या?

हाल के वर्षों में प्रोस्टेट से संबंधित समस्याओं और प्रोस्टेट कैंसर के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। यूरोलॉजिस्ट डॉ मनीष सिंगला बताते हैं, प्रोस्टेट से संबंधित एक समस्या बहुत आम है वह है प्रोस्टेट का आकार बढ़ना। 

50 की उम्र तक 50 प्रतिशत पुरुषों को प्रोस्टेट बढ़ने की समस्या हो जाती है। 60 की उम्र तक 60 प्रतिशत, 80-90 की उम्र तक 80-90 प्रतिशत पुरुषों को जबकि 100 की उम्र तक लगभग सभी पुरुषों  को प्रोस्टेट बढ़ने की दिक्कत हो सकती है। यहां समझने की जरूरत है कि प्रोस्टेट बढ़ने की मतलब ये नहीं है कि ये कोई बीमारी है, क्योंकि ये शरीर की प्राकृतिक क्रिया है, इससे सभी पुरुषों को दिक्कत भी नहीं होती है। सिर्फ उन्हीं लोगों को इलाज की जरूरत होती है जिन्हे प्रोस्टेट बढ़ने के कारण किसी तरह की दिक्कत हो रही है। 

ज्यादातर मामलों में प्रोस्टेट बढ़ने के कोई लक्षण नहीं होते हैं, अगर किसी को बार-बार पेशाब में समस्या जैसे दर्द, पेशाब करने में दिक्कत हो रही है या बहुत जोर लगाने के बाद पेशाब हो रहा है तो उसे डॉक्टर की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।

prostate enlargement and prostate cancer Key Facts purushon me prostate ki samasya
प्रोस्टेट के कारण होने वाली दिक्कतें - फोटो : Freepik.com

प्रोस्टेट बढ़ने की समस्या

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, उम्र बढ़ने के साथ कई पुरुषों में प्रोस्टेट ग्रंथि का आकार बढ़ने लगता है, जिसे बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लेसिया (बीपीएच) कहा जाता है। प्रोस्टेट बढ़ने का नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं पर बीपीएच हर बार कैंसरकारक नहीं होता है। 

इस स्थिति में बार-बार पेशाब आने, रात में कई बार पेशाब के लिए उठने, पेशाब शुरू करने में कठिनाई, मूत्र प्रवाह का कमजोर होने और कभी-कभी मूत्र रुक जाने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। कई प्रकार के हार्मोन्स, मोटापा और अनुवांशिक कारणों को इसके लिए जिम्मेदार माना जाता है।

prostate enlargement and prostate cancer Key Facts purushon me prostate ki samasya
प्रोस्टेट बढ़ने के कारण क्या समस्याएं होती हैं? - फोटो : Freepik.com

प्रोस्टेट बढ़ने के कारण होने वाली दिक्कतें

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं वैसे तो प्रोस्टेट का आकार बढ़ना हर किसी के लिए समस्याकारक नहीं होता है। हालांकि अगर आपको इसके कारण कुछ दिक्कतें हो रही हैं और आप इसका समय पर इलाज नहीं कराते हैं तो यह कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।

ऐसे लोगों में बार-बार मूत्र संक्रमण होने लगता है क्योंकि पेशाब ठीक तरीके से शरीर से बाहर नहीं निकलता। लंबे समय तक ऐसी स्थिति रहने से किडनी को भी नुकसान पहुंच सकता है। यदि प्रोस्टेट का आकार बहुत बढ़ जाए, तो पेशाब पूरी तरह रुक सकती है जो आपातकालीन स्थिति है।

prostate enlargement and prostate cancer Key Facts purushon me prostate ki samasya
प्रोस्टेट कैंसर का खतरा - फोटो : Adobe stock photos

प्रोस्टेट कैंसर के बारे में भी जानिए

प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में सबसे आम कैंसरों में से एक है। हर साल लाखों पुरुष इससे प्रभावित होते हैं। भारत में भी यह तेजी से बढ़ता जा रहा है। यह कैंसर तब होता है जब प्रोस्टेट की कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं।  बार-बार पेशाब आने, पेशाब में दर्द, पेशाब के साथ खून आने या कमजोरी महसूस होने जैसे लक्षण इनका संकेत होते हैं। 

डॉक्टर कहते हैं, प्रोस्टेट कैंसर की स्क्रीनिंग बढ़ाना इस कैंसर के बढ़ते खतरे को कम करने के लिए जरूरी है। सभी लोगों को इसके लक्षणों पर भी गंभीरता से ध्यान देते रहना चाहिए ताकि बीमारी समय रहते पकड़ में आ जाए। प्रोस्टेट कैंसर के 90% मामलों में समय पर इलाज से जान बच सकती है।



-------------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed