महिलाओं को पीरियड्स में काफी दर्द का सामना करना पड़ता है। एक रिसर्च के अनुसार पीरियड्स से पहले कई महिलाओं की मनोदशा काफी खराब हो जाती है। पीरियड्स के दिन हर महिला के लिए काफी उलझन से भरे होते हैं। कई महिलाएं पीरियड्स से पहले बिना किसी वजह के टेंशन या डिप्रेशन महसूस करती हैं। पीरियड्स से पहले होने वाली इस समस्या को मेडिकल भाषा में प्रीमेंस्ट्रुअल डिस्फोरिक डिसॉर्डर यानी पीएमडीडी कहा जाता है। प्रीमेंस्ट्रुअल डिस्फोरिक डिसॉर्डर यानी पीएमडीडी को साधारण भाषा में प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम कहा जाता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम के बारे में बताएंगे। अगली स्लाइड्स में जानिए प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम के बारे में सबकुछ...
{"_id":"5f671711c1f30b28a9243134","slug":"premenstrual-syndrome-treatments-cause-symptoms-reasons-in-hindi-premenstrual-dysphoric-disorder-natural-remedies-pmdd-disorder-periods-problem-and-solution","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को होती है प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम की समस्या...जानें उपचार, लक्षण और कारण","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
महिलाओं को होती है प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम की समस्या...जानें उपचार, लक्षण और कारण
Sun, 20 Sep 2020 02:39 PM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Sun, 20 Sep 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
कई महिलाएं पीरियड्स से पहले बिना किसी वजह के टेंशन या डिप्रेशन महसूस करती हैं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम की समस्या के सही कारणों का आज तक पता नहीं लगाया जा सका है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम के कारण
- प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम की समस्या के सही कारणों का आज तक पता नहीं लगाया जा सका है, परंतु ऐसा माना जाता है कि प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम की समस्या के होने का कारण स्त्री के सामाजिक, सांस्कृतिक, जैविक और मनोवैज्ञानिक पक्षों से संबंध होता है।
20 से 40 वर्ष की महिलाओं में इस समस्या के अधिक होने की संभावना होती है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
इन महिलाओं में इस समस्या के अधिक होने की संभावना होती है...
- 20 से 40 वर्ष की महिलाएं।
- जिन महिलाओं के बच्चे होते हैं।
- जिन महिलाओं के घरों में पारिवारिक अवसाद रहता हो।
- जो महिलाएं मनोवैज्ञानिक समस्याओं से परेशान हैं।
अगली स्लाइड्स में जानिए प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम के लक्षण...
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम में शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
- प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम के लक्षण...
शारीरिक समस्याएं
प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम में शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं, जैसे-
- सिरदर्द
- एड़ियों में दर्द
- पैरों व हाथों में सूजन
- पीठ में दर्द
- पेट के निचले हिस्से में भारीपन व दर्द
- स्तनों में ढीलापन
- वजन बढ़ना
- एक्ने
- नॉजिया
- कॉन्स्टिपेशन
- रोशनी और आवाज से चिढ़
- पीरियड्स के दौरान दर्द
विज्ञापन
प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम में मानसिक समस्याएं भी हो सकती हैं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
- मानिसक समस्याएं
प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम में मानसिक समस्याएं भी हो सकती हैं, जैसे-
- बेचैनी
- असमंजस
- ध्यान लगाने में परेशानी
- निर्णय लेने में कठिनाई
- भूलने की समस्या
- अवसाद
- गुस्सा
- खुद को नीचा दिखाने की प्रवृत्ति