फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Niine naturally soft: Do you have a pad rash during periods?

पीरियड्स के दौरान क्या आपको होते हैं पैड से रैशेज?

Fri, 06 Mar 2020 01:28 PM IST
Advertorial  Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 06 Mar 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
Niine naturally soft: Do you have a pad rash during periods?
नाइन सैनेटरी नैपकिन - फोटो : Amar Ujala

पीरियड्स एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिससे हर महिला को महीने में दो से सात दिन की अवधि तक गुजरना पड़ता है । यह हर महिला के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है । इसके अलावा इस दौरान महिलाओं को हाइजीन का भी अत्यंत ध्यान देना चाहिए । हाइजीन से लापरवाही बरतना महिलाओं के लिए कई खतरे उत्पन्न कर सकता है । पीरियड्स के समय स्किन रैशेज, लाल चकत्ते आदि समस्याओं से अक्सर ही महिलाओं को गुजरना पड़ता है । इन समस्याओं का प्रमुख कारण होता है पैड रैशेज । अक्सर निम्न गुणवत्ता के सैनेटरी पैड्स इस्तेमाल करने अथवा एक ही पैड को काफी लम्बे समय तक इस्तेमाल करने से इन सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है । वैसे सैनेटरी पैड की वजह से होने वाले रैशेज के लिए कई सारे ट्रीटमेंट मौजूद हैं, लेकिन कुछ आसान उपाय कर के महिलाएं सैनेटरी पैड से होने वाले रैशेज से बच सकती हैं ।

विज्ञापन

महिलाओं को हमेशा उच्च गुणवत्ता के सैनेटरी नैपकिन का ही प्रयोग करना चाहिए । खराब ब्रांड के नैपकिन का इस्तेमाल करने से रैशेज का खतरा बढ़ जाता है ।

Niine naturally soft: Do you have a pad rash during periods?
नाइन सैनेटरी नैपकिन - फोटो : Amar Ujala

पीरियड्स में भारी बहाव के कारण दिनभर गीलेपन की वजह से रैशेज का खतरा बढ़ जाता है । इसलिए हर दो से तीन घंटे में सैनिटरी नैपकिन को बदल देना चाहिए । पूरे दिन एक ही सैनिटरी नैपकिन इस्तेमाल करना रैशेज का प्रमुख कारण है । खासतौर पर गर्मियों के मौसम में इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए ।

बाजार में आने वाले विभिन्न तरह के पैड्स में से अपनी स्किन के अनुसार ही सैनेटरी पैड का चुनाव करना चाहिए । आमतौर पर कॉटन पैड्स को बेहतर माना जाता है । लेकिन हर महिला की त्वचा भिन्न होती है । यदि आपकी त्वचा किसी खास कपड़े के लिए संवेदनशील है तो उसका इस्तेमाल करने से आपको बचना चाहिए ।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीरियड के दौरान साफ सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए । स्किन संबंधित किसी भी समस्या से बचने के लिए सफाई सर्वोत्तम उपाय है । साथ ही पीरियड्स के दौरान ढीले कपड़ों का ही प्रयोग करना चाहिए ।

इन सारे उपायों से आप पीरियड्स के समय होने वाली रैशेज जैसी दिक्कतों से बच सकते हैं, लेकिन किसी भी समस्या को नजरअंदाज करना ऐसे समय में और भी खतरनाक हो सकता है । इसलिए रैशेज या अन्य कोई भी दिक्कत होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें ।

- Advertorial

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed