फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   muscles building four months

ये हैं मसल्स बनाने वाले चार माह

Mon, 26 Nov 2012 05:36 PM IST
तोयज कुमार सिंह
तोयज कुमार सिंह Updated Mon, 26 Nov 2012 05:36 PM IST
विज्ञापन
muscles building four months

आज से लेकर होली खेलने तक का वक्त मसल्स और उनसे प्यार करने वाले बॉडी बिल्डरों के लिए गोल्डन पीरियड है। यह वक्त है अपना छूटा हुआ या लटका टारगेट पूरा करने का। खूब भूख लगती है, पेट ठीक रहता है, थकान कम होती है और बहुत कुछ खाने को मिलता है। आज हम एक्सरसाइज की बात कम और खाने की बातें ज्यादा करने वाले हैं। 

विज्ञापन


कैमिकल बैलेंस फिट
मसल्स गेन के मामले में यह वक्त सबसे सही होता है। इसके कई कारण हैं जैसे इस मौसम में आपके शरीर में कई जरूरी कैमिकल्स गर्मियों के मुकाबले ज्यादा मात्रा में मौजूद होते हैं। शरीर में पानी की कमी जैसा भी नहीं रहता। मसल्स की रिकवरी अच्छी तरह से हो पाती है। यह मौसम हार्ड कोर जिमिंग करने के लिए काफी मुफीद होता है। गर्मियों में जितनी एक्सरसाइज आपको पूरी तरह से एग्जॉस्ट कर देगी, इस मौसम में वही एक्सरसाइज कम पड़ जाती है। स्टेमिना भी अच्छा बना रहता है।  
विज्ञापन


कैसा रखें शेड्यूल
आप चाहें तो हफ्ते में चार या पांच दिन जिमिंग का शेड्यूल रख सकते हैं। जमकर एक्सरसाइज करें, हालांकि ओवर एक्सरसाइज से भी बचे रहें। शरीर को गर्म रखने के लिए ठीक से कपड़े पहनकर एक्सरसाइज करें। किसी भी सूरत में कुल मिलाकर 25 सेट से आगे न जाएं। ठंडक होने की वजह से लोग अक्सर ओवर एक्सरसाइज करने लगते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गेनिंग के लिए क्या खाएं  
बॉडी बिल्डिंग में क्या खाना है ये सबको पता होता है। आप जानते हैं दूध, अंडे, केले, नॉन वेज, पनीर वगैरह से सेहत बनती है। इस मौसम में खासतौर पर ऑलिव ऑयल (जैतून का तेल दिन में दो चम्मच यूं ही पी जाएं), हार्ड चीज, शहद, मूंगफली, आंवला, बेसन का लड्डू, अखरोट, चॉकलेट, छुहारे, किशमिश, च्यवनप्राश, सी कॉड लीवर ऑयल को डाइट में शामिल करें। क्या और कब लेना है ये हर व्यक्ति के अपने-अपने शेड्यूल पर निर्भर करता है। साठ किलो आपका वजन है तो 120 ग्राम प्रोटीन तक ले सकते हैं।  

एब्स वाले लोग ध्यान दें
जिन लोगों के पास सिक्स पैक एब्स हैं और वे उसे किसी कीमत पर नहीं खोना चाहते तो उन्हें इस मौसम में खास ध्यान रखने की जरूरत है। एब्स के किसी न किसी पार्ट की एक्सरसाइज रोज करनी होगी।  

कमर की परवाह न करें
इस मौसम में अगर कमर में एक से डेढ़ इंच का इजाफा हो जाए तो बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है। गर्मियां आते ही सब बराबर हो जाएगा। हालांकि कमर बढ़ रही है तो आर्म्स, चेस्ट, थाई वगैरा का साइज भी बढ़ना चाहिए।  


ये रहा चोर नुस्खा  
हम सभी लोग रात को एक बार जरूर उठते हैं- पानी पीने के लिए या फिर टॉयलेट जाने के लिए। जो लोग बिल्कुल नहीं उठते वो अलार्म लगा लें। हां तो करना ये है कि रात को अपने पास एक एक बड़े बर्तन में शहद मिला दूध रखें और रात में जब भी नींद टूटे गट-गट पीकर सो जाएं। ये वेट गेन करने में बहुत मदद करता है। हमारे शरीर की मरम्मत का काम रात में ही होता है, जब हम सो रहे होते हैं। मसल्स प्रोटीन से बनते हैं। रात में मिली यह एक्स्ट्रा खुराक एक्स्ट्रा गेनिंग में काम आती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed