फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: नस चढ़ने के दर्द से आप भी रहते हैं परेशान? जानिए क्यों होती है ये दिक्कत और कैसे पाएं आराम

Fri, 23 May 2025 09:55 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 23 May 2025 09:55 PM IST
सार

नस चढ़ने की समस्या ज्यादातर सोने के दौरान या खेलते-दौड़ते हो सकती है। कई बार ये उठते-बैठते, अंगड़ाई लेने और व्यायाम के दौरान भी हो सकती है। इससे शरीर के उस  हिस्से में बहुत तेज दर्द और अकड़न महसूस होने लगती है

विज्ञापन
Muscle Cramps or Nerve Pull Causes Know About Remedies for Instant Relief
पैरों में दर्द की समस्या - फोटो : Adobe

क्या आपको भी कभी बैठे-बैठे या चलते हुए गर्दन-पैरों में अचानक तेज दर्द का अनुभव हुआ है? आमतौर इसे नस चढ़ने की समस्या माना जाता है।



नस चढ़ना आम बोलचाल की भाषा है, जिसका प्रयोग उस स्थिति के लिए किया जाता है जब किसी व्यक्ति को अचानक किसी खास हिस्से में तेज दर्द, ऐंठन या खिंचाव महसूस होता है। ये दिक्कत मुख्यरूप से पैरों, हाथों या गर्दन में अधिक होती है। आमतौर ये मांसपेशीय ऐंठन की दिक्कत होती है, न कि नस से संबंधित कोई रोग।

नस चढ़ने की समस्या के पीछे कई कारण हो सकते हैं। वैसे तो ये कुछ सामान्य से उपायों और दर्द निवारक दवाओं से ठीक हो जाती है, पर कुछ स्थितियों में आपको डॉक्टरी सहायता की भी आवश्यकता हो सकती है।

 

Muscle Cramps or Nerve Pull Causes Know About Remedies for Instant Relief
नस चढ़ना-मांसपेशियों में दर्द की समस्या - फोटो : Freepik.com

नस चढ़ने की समस्या के बारे में जानिए

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, नस चढ़ने की ये समस्या ज्यादातर सोने के दौरान या खेलते-दौड़ते हो सकती है। कई बार ये उठते-बैठते, अंगड़ाई लेने और व्यायाम के दौरान भी हो सकती है। इससे शरीर के उस  हिस्से में बहुत तेज दर्द और अकड़न महसूस होने लगती है, लेकिन कुछ ही देर में यह दूर भी हो जाता है। 

  • शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी से रक्त संचार सही तरीके से नहीं हो पाता है, जिससे नसें चढ़ सकती हैं।
  • हीमोग्लोबिन रक्त कोशिकाओं के जरिए शरीर के हर एक अंग में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। जब यह प्रक्रिया सही तरीके से नहीं हो पाती है, तो ऐसी समस्या हो सकती है। इसे दूर करने के लिए आयरन से भरपूर खाने को भोजन में शामिल करें। 
  • विटामिन -सी शरीर को लचीला बनाए रखने का काम भी करता है। इसकी कमी होने पर रक्त कोशिकाएं कमजोर होने लगती हैं, जिससे नसें एक के ऊपर एक चढ़ जाती हैं। 
Muscle Cramps or Nerve Pull Causes Know About Remedies for Instant Relief
गर्दन में दर्द - फोटो : Freepik.com

क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ?

अध्ययनों से पता चलता है कि शरीर में पानी, सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम की कमी के चलते भी यह समस्या परेशान कर सकती है। डायबिटीज, अल्कोहल का ज्यादा सेवन, शारीरिक कमजोरी वाले लोगों में ये दिक्कत अधिक देखी जाती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. अनिल बंसल बताते हैं, नस चढ़ने की समस्या से बचने के लिए सोते समय पैरों के नीचे तकिया रख कर सोएं। इसके अलावा शरीर में पोटैशियम की कमी न होने दें। इन उपायों से राहत न मिले तो चिकित्सक से संर्पक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Muscle Cramps or Nerve Pull Causes Know About Remedies for Instant Relief
नियमित योग-व्यायाम करते रहना जरूरी - फोटो : Freepik.com

नस चढ़ने के इन कारणों को भी जानिए

नस चढ़ने के कई कारण हो सकते हैं जिनके बारे में आपको पता होना जरूरी है। 

  • ज्यादा शारीरिक मेहनत या व्यायाम (बिना वार्म-अप किए भारी व्यायाम) करने पर ये दिक्कत हो सकती है।
  • लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठने या खड़े रहने से भी आपको ऐंठन-दर्द हो सकता है।
  • गर्भावस्था के दौरान ये समस्या अक्सर महिलाओं को परेशान करती रहती है।

अगर आपको भी नस चढ़ने, मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या हो रही है तो उस हिस्से को धीरे-धीरे स्ट्रेच करें और हल्की मालिश करें। गर्म पानी की बोतल या गर्म तौलिए से सेकाई से भी दर्द में आराम मिल सकती है। इसके अलावा अगर उस हिस्से में दर्द के साथ सूजन भी हो गई है तो ठंडी सिंकाई करने से भी आराम मिलता है। नियमित स्ट्रेचिंग और योग की आदत बनाकर आप इस तरह की दर्द-ऐंठन जैसी दिक्कतों से बचे रह सकते हैं।



------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed