फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   Know why Canned juice is Dangerous to health

डिब्बाबंद जूस से बनाएं दूरी, रोजाना इसके सेवन से सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान

Thu, 13 Dec 2018 12:09 PM IST
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Dec 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
Know why Canned juice is Dangerous to health
Canned juice - फोटो : file photo
 इनमें फाइबर नहीं होता। बहुत अधिक मात्रा में चीनी होती है। इनके सेवन से ज्यादा कैलोरी मिलती है, जिससे वजन बढ़ने की आशंका रहती है।डिब्बाबंद जूस में सौ फीसदी फलों का रस नहीं होता। इनमें घर में निकाले गए जूस की तुलना में कई गुण गायब होते हैं।
विज्ञापन


कभी-कभार इन्हें पीना तो ठीक है, लेकिन आदत में शुमार करना सेहत के लिए सही नहीं है। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि प्राकृतिक फल और सब्जियों की तुलना में डिब्बाबंद जूस को लेने से वजन बढ़ता है। प्राकृतिक फलों में कृत्रिम रंग नहीं मिला होता, लेकिन डिब्बाबंद जूस में कृत्रिम रंगों का प्रयोग किया जाता है, जो शरीर के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक होते हैं। कुछ फलों में सॉर्बिटॉल जैसी शुगर मौजूद होती है, जो आसानी से पचती नहीं।
विज्ञापन


ऐसे फलों के डिब्बाबंद जूस के सेवन से पेट से जुड़ी समस्याएं सामने आ सकती हैं। नाशपाती, स्वीट चेरी और सेब सरीखे कुछ फलों में ऐसी ही शुगर मौजूद होती है। ऐसे में इन फलों के डिब्बाबंद जूस पीने से गैस अथवा डायरिया की समस्या भी देखने में आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायबिटीज के मरीजों को तो डिब्बाबंद जूस बिल्कुल नहीं पीना चाहिए। दरअसल, ये जूस रिफाइंड शुगर से बने होते हैं, जो डायबिटिक लोगों के लिए ठीक नहीं होते। मीठे फल और गाजर या चुकंदर जैसे हाई-शुगर वेजिटेबल्स जूस के रूप में ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा देते हैं।


डिब्बाबंद जूस में फलों के छिलके का सत्व नहीं होता, इसलिए शरीर को प्राकृतिक फाइबर नहीं मिल पाते। साबुत फल और सब्जियों को पचाने में शरीर को जितना समय मिलता है, उससे कहीं कम समय में शरीर जूस को अवशोषित कर लेता है। इसकी वजह से ब्लड शुगर का स्तर भी तुरंत बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed