{"_id":"60857a729454690e0e13799b","slug":"know-who-should-avoid-vaccination-at-this-moment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन की पहल: डॉक्टरों ने बताया, किन लोगों को फिलहाल टीकाकरण नहीं कराना चाहिए?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
अमर उजाला फाउंडेशन की पहल: डॉक्टरों ने बताया, किन लोगों को फिलहाल टीकाकरण नहीं कराना चाहिए?
Sun, 25 Apr 2021 07:54 PM IST
Abhilash Srivastava
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhilash Srivastava
Updated Sun, 25 Apr 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन सभी के लिए जरूरी
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षित रखने में टीकाकरण को सबसे प्रभावी उपाय माना जा रहा है। देश में अब तक 45 साल से ऊपर के लोगों को टीका दिया जा रहा था। एक मई से सरकार ने 18 साल या उससे अधिक आयु वाले लोगों को भी टीका देना का ऐलान कर दिया है। पिछले दिनों कई ऐसे मामले भी देखने को मिले हैं जहां टीकाकरण के बाद भी कई लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं, ऐसी स्थिति में आपके लिए जानना जरूरी हो जाता है कि वैक्सीन लेने से पहले और बाद में किन सावधानियों को बरतना जरूरी होता है?
अमर उजाला फाउंडेशन की पहल के माध्यम से कोरोना महामारी को लेकर रविवार को हुई चर्चा में विशेषज्ञों ने इसी बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में उजाला सिग्नस सोनीपत के क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट डॉ. जितेंद्र नासा और दिल्ली एम्स की डॉ. रिचा अस्थाना (एमबीबीएस, एमडी) ने कोरोना वैक्सीन से संबंधित सवालों के जवाब दिए।
वैक्सीन लेने से पहले किन बातों का रखें ध्यान?
एम्स की डॉ. रिचा अस्थाना (एमबीबीएस, एमडी) के मुताबिक सरकार ने अब 18 साल से ऊपर की आयु के लोगों के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराने की बात कही है। जिन लोगों को पहले कोई गंभीर एलर्जी हुई हो या गर्भवती महिलाओं को फिलहाल वैक्सीन नहीं लेनी चाहिए। ऐसे लोगों पर वैक्सीन का ट्रायल नहीं हुआ है। इसके अलावा डायबिटीज और उच्च रक्तचाप वाले लोग वैक्सीन ले सकते हैं, बस ध्यान रखें आपकी स्थिति स्टेबल हो। यदि आप कोई दवाइयां खा रहे हैं तो वैक्सीन लगवाने जाने से पहले भी इन दवाइयों का सेवन कर सकते हैं।

वैक्सिनेशन से नहीं है कोई खतरा
- फोटो : Pixabay
वैक्सीन लेने के बाद क्या करें?
वैक्सीन लेने के बाद आपको कोई दिक्कत नहीं होती है, इसलिए वैक्सिनेशन के बाद कोई विशेष सावधानी की भी जरूरत नहीं है। हां, वैक्सीन लेने के बाद आपको तरल पदार्थों का सेवन अधिक करना चाहिए। जिस दिन वैक्सीन लें, उस दिन पूरा आराम करें, मादक पदार्थों का सेवन न करें।
क्या वैक्सीन लेने के बाद कोई दिक्कत हो सकती है?
उजाला सिग्नस सोनीपत के क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट डॉ. जितेंद्र नासा कहते हैं कि वैक्सीन लेना पूरी तरह से सुरक्षित है, इससे आपको बिल्कुल भी डरने की जरूरत नहीं है। वैक्सीन लेने के बाद कुछ लोगों में हल्के लक्षण देखे जा रहे हैं जोकि सामान्य हैं। शरीर में किसी भी तरह के एंटीजन जाने पर इस तरह की प्रतिक्रिया होना सामान्य है। सभी लोगों को टीकाकरण कराना चाहिए।
वैक्सीन लेने से मौत हो सकती है?
डॉ. जितेंद्र नासा कहते हैं कि वैक्सीन लेने के कारण मौत होने जैसी बात सामने नहीं आई है। वैक्सीन आपको कोरोना के कारण होने वाली गंभीर दिक्कतों और मौत के खतरे को कम कर देती है। लोगों को हल्के लक्षण जरूर हो सकते हैं जो तीन से चार दिनों के भीतर स्वत: दूर हो जाते हैं। वैक्सीन लेने के बाद मौत की बातें पूरी तरह से मिथ हैं।
-----------------
नोट: यह लेख उजाला सिग्नस सोनीपत के क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट डॉ. जितेंद्र नासा और दिल्ली एम्स की डॉ. रिचा अस्थाना (एमबीबीएस, एमडी) से एक बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।