फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है कीवी, कैंसर और शुगर से लेकर इन बीमारियों में है लाभकारी

Mon, 03 Jun 2019 06:09 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 03 Jun 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
know health benefits of kiwi Fruits
kiwi fruit

कीवी स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी फल है। यह फल कई तरह की बीमारियों में लाभ पहुंचाता है। लोअर ब्लड प्रेशर से लेकर स्ट्रोक, मोटापे और कैंसर जैसी घातक बीमारियों में कीवी का फल फायदा पहुंचाता है। अगर आपको त्वचा संबंधी बीमारी है तो कीवी का फल खाएं। खून की कमी, कैंसर और शुगर की बीमारी में भी कीवी का फल खाया जाता है। इस फल में एंटी-माइक्रोबायल गुण होते हैं जो कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती प्रदान करते हैं।  महिलाओं को गर्भावस्था में कीवी का फल दिया जाता है ताकि शरीर में होने वाली आयरन की कमी न हो। 

know health benefits of kiwi Fruits
kiwi fruit

कीवी चीनी फल है। आप इसे एक तरह के अंगूर जैसा फल भी कह सकते हैं जो आकार में बड़ा होता है। यह फल काफी स्वादिष्ट होता है। चीन में इस फल को राष्ट्रीय फल का दर्जा प्राप्त है। इसे वहां 'यंग ताऊ' कहा जाता है। इटली, न्यूजीलैंड, फ्रांस, जापान और चीली में यह फल अगल-अलग नामों से बुलाया जाता है।  इसका कीवी नाम न्यूजीलैंड के राष्ट्रीय पक्षी 'कीवी' के नाम पर पड़ा है। इसकी वजह है कि कीवी फल का कीवी पक्षी जैसा रंग होना।
 

know health benefits of kiwi Fruits
kiwi fruit
कीवी में सबसे ज्यादा विटामिन सी की मात्रा होती है। इस फल में विटामिन ए, विटामिन के और विटामिन ई होता है। इसमें कैल्शियम और मैगनेशियम के साथ ही फासफोरस की मात्रा भी होती है।  इस फल में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। कीवी में 15 ग्राम कार्बोहाइड्रेड और 61 ग्राम कैलोरी होती है।  पाचन तंत्र के लिए यह फल फायदेमंद होता है। अगर किसी को अस्थमा की बीमारी हो तो उसे कीवी का फल देना चाहिए। हाई एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी की वजह से अस्थमा की बीमारी के रोकथाम में यह फल लाभकारी होता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
know health benefits of kiwi Fruits
kiwi - फोटो : kiwi
फेफड़े के संक्रमण में भी यह फल फायदेमंग होता है। अगर आपको पाचन संबंधी परेशानी है तो कीवी का फल खाना चाहिए। इसमें काफी तादाद में फाइबर होता है जो आसानी से पचता है और पाचन प्रक्रिया को अच्छा रखता है। इसमें लैक्सेटिव होता है जो कब्ज में फायदेमंद होता है। अगर आप कब्ज की समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो कीवी का फल आपके लिए बेहद लाभकारी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed