हाई ब्लड प्रेशर भारत में बड़ी स्वास्थय समस्या बनता जा रहा है। कार्डिओलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा पिछले साल किए गए एक सर्वे के मुताबिक, देश में हर 5 में से एक नौजवान को हाई ब्लड प्रेशर यानी उच्च रक्तचाप की शिकायत है। समस्या काफी गंभीर है क्योंकि इसका सीधा संबंध आपकी जीवनशैली से है। आपकी तनावपूर्ण और अस्वस्थ दिनचर्या इसका मुख्य कारण है। अगर आपको भी हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है, तो आपको अपने खान-पान में बदलाव करना होगा। इस तरह आप उच्च रक्तचाप से खुद को बचा सकते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए खास! जानें डाइट में क्या करें शामिल और क्या नहीं
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Tue, 16 Apr 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन