किचन में कई चीजें ऐसी होती हैं जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती हैं, परंतु हमें उन चीजों के फायदों के बारे में पता नहीं होता है। ये चीजें कई बीमारियों से छुटकारा दिलाने में सहायक होती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो लगभग हर किसी के किचन में उपलब्ध होती है। ये छोटी सी चीज कई बीमारियों से छुटकारा दिलाने में सहायक होती है। अगली स्लाइड्स में जानिए किचन में रखी उस छोटी सी चीज के बारे में जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होती है...
{"_id":"5f5b96188ebc3eff176de3e5","slug":"kalonji-health-benefits-uses-home-remedies-in-hindi-tips-and-tricks-kitchen-hacks-nigella-seeds-benefits-and-uses","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किचन में रखी ये छोटी सी चीज है बेहद फायदेमंद, कई बीमारियों में है रामबाण इलाज","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
किचन में रखी ये छोटी सी चीज है बेहद फायदेमंद, कई बीमारियों में है रामबाण इलाज
Mon, 23 Nov 2020 09:30 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Mon, 23 Nov 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
किचन में कई चीजें ऐसी होती हैं जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती हैं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
कलौंजी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
कलौंजी
- हम बात कर रहे हैं कलौंजी की। आमतौर पर कलौंजी हर किसी के किचन में उपलब्ध होती है। कलौंजी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। पोषक तत्वों से भरपूर कलौंजी का सेवन करने से कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है।
अगली स्लाइड्स में जानिए कलौंजी के फायदे...
कलौंजी का इस्तेमाल वजन कम करने के लिए भी किया जाता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
वजन नियंत्रण में रहता है और पेट की चर्बी कम होती है
- कलौंजी का इस्तेमाल वजन कम करने के लिए भी किया जाता है। वजन को नियंत्रण में रखने और पेट की चर्बी को कम करने के लिए रोजाना सुबह सबसे पहले एक कप गर्म पानी में नींबू का रस निचोड़कर इस पानी का सेवन करें। उसके बाद 3 से 5 कलौंजी लें और गर्म पानी के साथ इनका सेवन करें। इसके बाद एक चम्मच शहद का सेवन करें। रोजाना ऐसा करने से वजन नियंत्रण में रहेगा और पेट की चर्बी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
डायबिटीज के मरीजों के लिए कलौंजी का सेवन काफी फायदेमंद रहता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है
- डायबिटीज के मरीजों के लिए कलौंजी का सेवन काफी फायदेमंद रहता है। ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने के लिए रोजाना सुबह आधा छोटा चम्मच कलौंजी के तेल को एक कप ब्लैक टी में मिलाएं और इसका सेवन करें। रोजाना इस मिश्रण का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहेगा। डायबिटीज के मरीज रोजाना गुनगुने पानी के साथ कलौंजी के बीज का सेवन भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
सिर दर्द की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कलौंजी का इस्तेमाल कर सकते हैं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
सिर दर्द में फायदेमंद
- सिर दर्द की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कलौंजी का इस्तेमाल कर सकते हैं। सिर दर्द की समस्या को दूर करने के लिए कलौंजी के तेल से सिर की अच्छी तरह से मालिश करें। कलौंजी के तेल से मालिश करने से तुरंत सिर दर्द से आराम मिल सकता है।