फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Japan has Declares Nationwide Epidemic as Flu Cases Surge dozens of schools to close

Japan Epidemic: जापान में नई बीमारी से दहशत में दुनिया, दिखे 'कोरोना जैसे हालात' लगा लॉकडाउन

Sat, 11 Oct 2025 08:05 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 11 Oct 2025 08:05 PM IST
सार

  • जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, 3 अक्तूबर तक इन्फ्लूएंजा के कारण 4,000 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हो चुके थे। देश भर में कम से कम 135 स्कूल और चाइल्डकैअर सेंटर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
Japan has Declares Nationwide Epidemic as Flu Cases Surge dozens of schools to close
जापान में लॉकडाउन जैसे हालात - फोटो : Amarujala.com

विस्तार

दिसंबर 2019 में चीन से खतरनाक कोरोनावायरस तेजी से बढ़ने लगा और देखते ही देखते इसने पूरी दुनिया में महामारी का रूप ले लिया। साल 2020-21 में कोरोना की लहर के चलते लॉकडाउन, स्कूल और ऑफिस बंद जैसी स्थितियों के चलते जीवन थम सा गया था। मौजूदा समय में बात करें तो देखने को मिलता है कोरोनावायरस बहुत हल्का पड़ गया है हालांकि इसमें होने वाले म्यूटेशन के चलते समय-समय पर छोटी-छोटी लहरें देखी जाती रही हैं। 

विज्ञापन


साल 2020-21 की यादें आज भी लोगों के मन में ताजा हैं, जब पूरी दुनिया कोरोना महामारी के डर से थम सी गई थी। सड़कों पर सन्नाटा, स्कूलों के दरवाजे बंद और लोगों की जिंदगी घरों में कैद हो गई थीं। अब कुछ वैसी ही चिंता एक बार फिर बढ़ती दिख रही है, हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दिनों जापान में बड़े पैमाने पर फ्लू का प्रकोप देखा जा रहा है और हालात बिल्कुल कोरोना महामारी के दिनों जैसे हैं।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जापान में फ्लू के प्रकोप के चलते कई शहरों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। तेजी से बिगड़ते हालात के बीच जापान के सरकार ने देशव्यापी इन्फ्लूएंजा महामारी घोषित कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब लोगों के मन में सवाल ये है कि क्या फिर से कोरोना जैसी खतरनाक महामारी दस्तक दे रही है?

Japan has Declares Nationwide Epidemic as Flu Cases Surge dozens of schools to close
जापान में फ्लू वायरस का देखा जा रहा प्रकोप - फोटो : Adobe Stock Photos

जापान में बिगड़ रहे हैं हालात

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जापान में हर साल फ्लू का खतरा देखा जाता रहा है। हालांकि इस बार फ्लू के मामले करीब पांच सप्ताह पहले से बढ़ने लगे हैं जिसके चलते हालात इतने बिगड़े हैं। हाल के दिनों में जिस तरह से स्थिति बिगड़ी है इसके चलते कई जगहों पर स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा है, अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है और हेल्थ सिस्टम पर दबाव बढ़ने लगा है।

जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, 3 अक्तूबर तक इन्फ्लूएंजा के कारण 4,000 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हो चुके थे, एक हफ्ते में ही मामले चार गुना ज्यादा हो गए। देशभर में कम से कम 135 स्कूल और चाइल्डकैअर सेंटर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, ताकि बीमारी के प्रसार को कंट्रोल किया जा सके।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस साल फ्लू की लहर न केवल जल्दी आई है, बल्कि असामान्य रूप से आक्रामक भी है। होक्काइडो के स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की प्रोफेसर योको त्सुकामोटो के हवाले से कहा गया, बदलते वैश्विक परिवेश में यह एक आम स्थिति बन सकती है। लोगों को व्यावहारिक सावधानियां बरतनी चाहिए, टीका लगवाना चाहिए, नियमित रूप से हाथ धोने चाहिए और संक्रमण से बचाव के उपाय करने चाहिए।"

त्सुकामोटो ने चेतावनी दी कि वैश्विक यात्राएं वायरस के प्रसार को बढ़ाने वाली हो सकती हैं। जापान में शुरुआती उछाल दुनिया के अन्य हिस्सों में उभर रहे पैटर्न को दर्शाता है, जिससे संकेत मिलता है कि इन्फ्लूएंजा के नए वैरिएंट्स अब ज्यादा प्रभावी ढंग से फैल रहे हैं और इसके लिए अब तक किए जाने उपाय भी ज्यादा प्रभावी साबित नहीं हो रहे हैं। 

Japan has Declares Nationwide Epidemic as Flu Cases Surge dozens of schools to close
संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाने की सलाह - फोटो : Freepik.com

बचाव और वैक्सीनेशन की सलाह

स्वास्थ्य अधिकारी और वैज्ञानिक फ्लू संक्रमण में देखी गई इस वृद्धि के पीछे कई कारकों का संकेत देते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना महामारी के बाद के दौर में बड़े पैमाने पर पर्यटन बढ़ा है जिसने सीमाओं के पार लोगों और उनके माध्यम से वायरस की आवाजाही को तेज कर दिया है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि स्वस्थ लोगों के लिए, फ्लू ज्यादा खतरनाक नहीं होना चाहिए, हालांकि नए वैरिएंट्स के कारण इन्हें भी सुरक्षित नहीं माना जा सकता है। छोटे बच्चों, बुज़ुर्गों और किसी भी गंभीर स्वास्थ्य समस्या से ग्रस्त व्यक्ति को फ्लू का टीका लगवाने की सलाह दी गई है ताकि हम बड़ी आबादी को इस प्रकोप से बचाए रख सकें।

Japan has Declares Nationwide Epidemic as Flu Cases Surge dozens of schools to close
फ्लू वायरस और इसका प्रकोप - फोटो : Adobe Stock

स्वास्थ्य अधिकारियों ने किया अलर्ट

स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा, अब तक ये स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है कि हम जापान में फ्लू का  जो स्ट्रेन देख रहे हैं, वह दूसरे देशों जैसा ही है, इसलिए जापान की यात्रा से पहले टीका लगवाना कारगर होगा या नहीं, इसे भी विश्वास के साथ नहीं कहा जा सकता है।जोखिमों को ध्यान में रखते हुए अगर आप जापान आ रहे हैं तो सावधानियों का विशेष ध्यान रखें। मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिग और हाथों की स्वच्छता जैसे उपाय सभी के लिए बहुत जरूरी हैं।

Japan has Declares Nationwide Epidemic as Flu Cases Surge dozens of schools to close
H3N2 वायरस के संक्रमण का प्रकोप - फोटो : Freepik.com

भारत में भी फ्लू का देखा गया प्रकोप

गौरतलब है कि हाल के वर्षों में सामान्य इंफ्लूएंजा वायरस में कुछ नए म्यूटेशन नोटिस किए गए हैं, जिसके कारण अब फ्लू के कारण लोगों को पहले की तुलना में गंभीर जटिलताएं हो रही हैं।

भारत में भी म्यूटेटेड फ्लू का प्रकोप देखा गया है। राजधानी दिल्ली-एनसीआर में अगस्त-सितंबर में H3N2 वायरस के संक्रमण का प्रकोप देखा गया था। ये वायरस कितनी तेजी से बढ़ा इसका अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि सर्वेक्षण में पाया गया कि दिल्ली-एनसीआर के लगभग 70% घरों में  एक या उससे अधिक लोग फ्लू/वायरल बुखार के लक्षणों का अनुभव कर रहे थे। H3N2 वायरस भी फ्लू वायरस का ही एक रूप है जिसका असर अब भी दिल्ली में देखा जा रहा है।




-------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed