फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   If you have gas problem eat these things to clean Your Stomach by Following these Remedies

Digestive Problem: बार-बार हो रही है गैस की समस्या? इन चीजों को खाकर मिनटों में पेट करें साफ

Fri, 31 Jan 2025 04:46 PM IST
दीक्षा पाठक हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 31 Jan 2025 04:46 PM IST
सार

Digestion Issue: सर्दियों के दिनों में कम पानी पीने से डिहाइड्रेशन का भी जोखिम रहता है जिसके कारण भोजन के पाचन पर गलत असर हो सकता है। ये स्थितियां अपच-गैस और पेट फूलने जैसी दिक्कतें बढ़ा सकती हैं।

विज्ञापन
If you have gas problem eat these things to clean Your Stomach by Following these Remedies
इन चीजों को खाकर मिनटों में पेट करें साफ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

Problem In Digestion: आजकल पाचन से संबंधित समस्याओं का खतरा अधिक देखा जाता रहा है। भोजन के रखरखाव में गड़बड़ी, बैक्टीरिया-वायरस से दूषित आहार का सेवन करने से फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा सर्दियों के दिनों में कम पानी पीने से डिहाइड्रेशन का भी जोखिम रहता है जिसके कारण भोजन के पाचन पर गलत असर हो सकता है। ये स्थितियां अपच-गैस और पेट फूलने जैसी दिक्कतें बढ़ा सकती हैं। अगर आप भी ऐसी ही परेशानी से जूझ रहे हैं तो चंद मिनटों में इन सिंपल ट्रिक्स से अपना पेट साफ कर सकते हैं।
विज्ञापन


फाइबर वाले फूड का करें सेवन
पेट से जुड़ी समस्या के अनहेल्दी आंतो के कारण होती है। ऐसे में ज्यादा मात्रा में फाइबर का सेवन करना चाहिए। यह आंतो को हेल्दी रखने में काफी मदद करता है। अगर आप भी कब्ज का शिकार हो रहे हैं तो ऐसी फल और सब्जियों का सेवन करें, जो फाइबर से भरपूर होती हैं। आइए आपको बताते हैं इन फल और सब्जियों के बारे में।
विज्ञापन


सेब- पेट साफ करने के लिए सेब काफी प्रभावी होता है। इसमें फाइबर के गुण होते हैं, जो आपको गैस से छुटकारा दिलाता है।

कीवी- पेट साफ करने के लिए आप कीवी का सेवन भी कर सकते हैं। यह खाना डाइजेस्ट करने में काफी मदद करता है और पेट साफ करता है

हरी सब्जियां- पालक, मेथी और बाकी हरी पत्तेदार सब्जियां फाइबर से भरपूर होती हैं, यह कब्ज की समस्या से राहत देती हैं

साबुत अनाज- साबुत अनाज का सेवन में भी पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में कारगर होता है। दलिया में घुलनशील फाइबर होता है, जो पेट को साफ करता है
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रोबायोटिक्स से भरपूर चीजें
प्रोबायोटिक्स वाले यानी डेयरी उत्पाद जैसे दही और छाछ पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं। इनमें अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो आंतों को साफ रखने में सहायक होते है। इसका सेवन कर के आप गैस और अपच जैसी समस्याओं से बच सकते हैं।


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed