फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   how to boost immune system to fight corona virus

अमर उजाला फाउंडेशन की पहल: डॉक्टरों ने बताया, कोरोना से मुकाबले के लिए कैसे मजबूत कर सकते हैं इम्यूनिटी?

Thu, 22 Apr 2021 07:33 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Thu, 22 Apr 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
how to boost immune system to fight corona virus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कोविड-19 महामारी के दौर में लोग तमाम प्रकार के उपायों को प्रयोग में लाकर खुद को स्वस्थ ऱखने का प्रयास कर रहे हैं। इस समय लोगों का सबसे ज्यादा जोर अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करने पर है। इम्यूनिटी मजबूत होने से शरीर कई तरह की बीमारियों से खुद को सुरक्षित करने के योग्य हो जाता है। अमर उजाला फाउंडेशन ने लोगों के मन मे आ रहे इम्यूनिटी से जुड़े ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब डॉक्टरों से जानने की कोशिश की। गुरुवार शाम पांच बजे अमर उजाला के फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर लाइव चले कार्यक्रम में देश के जाने-माने न्यूरोलॉजिस्ट डॉ मनीष चौहान और एम्स की डॉक्टर आयशी ने शिरकत की। हमने डॉक्टरों से इम्यूनिटी मजबूत करने से संबंधित सवालों के जवाब जानने की कोशिश की।
विज्ञापन


इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए क्या करना चाहिए?
इस सवाल के जवाब में डॉ आयशी कहती हैं कि कोरोना के समय में लोगों का ध्यान इम्यूनिटी बढ़ाने की ओर ज्यादा जा रहा है जबकि इम्यूनिटी बढ़ाने पर लोगों को लगातार ध्यान देते रहना चाहिए। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और खाने में प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। इस दौर में सभी लोगों को सांस वाले व्यायामों को जरूर करना चाहिए। फेफड़ो को मजबूत करने वाले व्यायामों पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। 
विज्ञापन


क्यों कमजोर हो रही है लोगों की इम्यूनिटी
डॉ आयशी बताती हैं कि जीवनशैली की दिक्कतों के साथ हाई फैट डाइट का सेवन करना हमारी इम्यूनिटी को कमजोर करता जा रहा है। शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखना बहुत जरूरी होती है पानी और आवश्यकतानुसार ओआरएस का घोल लेते रहना जरूरी होता है। शरीर में इम्यूनिटी एक दिन में नहीं बनती है ऐसे में इन उपायों के लगातार प्रयोग में लाते रहना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना की रिपोर्ट आने तक कैसे रखे ख्याल?
जाने माने न्यूरोलॉजिस्ट डॉ मनीष बताते हैं कि कोरोना की जांच करने के बाद रिपोर्ट आने तक का समय महत्वपूर्ण होता है, इस समय में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। किसी डॉक्टर से संपर्क करके लक्षणों के आधार पर तुरंत दवाएं शुरू कर देना जरूरी होता है। यदि आपको सांस लेने में दिक्कत हो रही है तो डॉक्टर आवश्यकतानुसार सीटी स्कैन कराने की सलाह दे सकते हैं। इससे सीने में बन रहे पैच का पता चल जाता है। 


----------------------
नोट: यह लेख न्यूरोलॉजिस्ट डॉ मनीष चौहान और एम्स की डॉक्टर आयशी से एक बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed