फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   Homeopathy will be known after 10 years of illness

होम्योपैथी से पता चलेगी 10 साल बाद होने वाली बीमारी, डॉक्टरों ने किया दावा

Wed, 13 Jun 2018 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Wed, 13 Jun 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
Homeopathy will be known after 10 years of illness
होम्योपैथी इलाज

इंसान के जीन्स की जांच के बाद भविष्य में होने वाली बीमारियों का पता लगाना आसान हो चुका है। अब अन्य चिकित्सा पद्धतियां भी इस ओर चल पड़ी हैं। इन्हीं में शामिल है जीनो होम्योपैथी। बुधवार को दिल्ली में हुई एक कॉन्फ्रेंस में होम्योपैथी के डॉक्टरों ने इस नई विधा के जरिये मरीजों को लाभ देने की बात कही। इनका कहना है कि विश्वभर में जीन टार्गेटेड थेरेपी की अलग-अलग चिकित्सकीय विधियां सामने आ रही हैं।

विज्ञापन


डॉ. बत्रा मल्टी-स्पेशियलिटी होम्योपैथी क्लीनिक्स के चेयरमैन डॉ. मुकेश बत्रा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दो लोगों के जीन्स कभी एक जैसे नहीं हो सकते। प्रत्येक व्यक्ति का जीन्स फिंगरप्रिंट या पुतली की तरह भिन्न होता है। नई पैथी के तहत आज की चिकित्सा पद्धति की तरह दो व्यक्तियों को एक ही उपचार नहीं दिया जाएगा, बल्कि हरेक का उपचार भिन्न होगा। इसमें दवाइयां भी हर व्यक्ति की जीन्स संरचना के आधार पर दी जाती हैं।
विज्ञापन


उनका दावा है कि ये दवाइयां ज्यादा प्रभावी तरीके से काम करेंगी। उन्होंने बताया कि जीनो होम्योपैथी टेस्ट को उनके डॉक्टरों ने तैयार किया है। इसके लिए जीनोमिक्स और मेडिसिन के क्षेत्र में विशेषज्ञ सलाहकारों की मदद भी ली गई है। एलर्जी, बच्चों की सेहत, बालों के झड़ने, प्रिवेंटिव हेल्थ (पुरुष/महिला/बच्चे), त्वचा संबंधी रोग, तनाव, वजन प्रबंधन, महिलाओं के स्वास्थ्य और सेक्स संबंधी समस्याओं का उपचार इससे किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed