कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक 5.5 लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि करोड़ों लोग संक्रमित हैं। हालांकि दुनियाभर के वैज्ञानिक इसका वैक्सीन बनाने में जुटे हुए हैं, लेकिन तब तक लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, खासकर हाई ब्लड शुगर (डायबिटीज) और दिल के मरीजों के लिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना के जिन मरीजों का ब्लड शुगर बढ़ा हुआ रहता है, उनमें संक्रमण की वजह से मौत का खतरा बढ़ जाता है। खास बात ये है कि यह खतरा उन लोगों में भी बना रहता है, जो पहले से डायबिटीज (मधुमेह) से पीड़ित नहीं हैं। हाल ही में हुए एक शोध में यह जानकारी सामने आई है।
Coronavirus: हाई ब्लड शुगर बढ़ाता है कोरोना से मौत का खतरा, जानिए इसे कैसे करें नियंत्रित?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के टोंगजी मेडिकल कॉलेज के वैज्ञानिकों के मुताबिक, हाल ही में हुए अध्ययनों से यह बात सामने आई है कि ब्लड शुगर बढ़ने और कोरोना की वजह से शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बीच संबंध है। यह अध्ययन विज्ञान पत्रिका डायबिटोलोजिया में प्रकाशित हुआ है।
अध्ययन के मुताबिक, चीनी वैज्ञानिकों ने दो अस्पतालों में भर्ती होने से पहले कोरोना के मरीजों का ब्लड शुगर मापा और फिर उसके 28 दिन बाद संक्रमण से जान गंवाने वाले मरीजों की जांच की। इससे वो इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि कोरोना के मरीजों को भले ही पहले से डायबिटीज नहीं हो, लेकिन उन्हें ब्लड शुगर लेवल की जांच समय-समय पर जरूर करनी चाहिए। वैज्ञानिकों के मुताबिक, कोरोना के बहुत से मरीजों में ग्लूकोज मेटाबॉलिक डिसऑर्डर के लक्षण देखे गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शोध में 59 साल की औसत आयु वाले कुल 605 कोरोना मरीजों को शामिल किया गया था, जिसमें से बाद में 114 मरीजों की मौत हो गई। शोध से यह पता चला कि 605 मरीजों में से 208 को पहले से ही कई बीमारियां थीं, लेकिन उन्हें डायबिटीज नहीं था। वैज्ञानिकों के मुताबिक, लगभग एक तिहाई मरीज फास्टिंग ब्लड शुगर के शिकार थे और ऐसे ही लोगों में ही आगे चलकर टाइप-2 डायबिटीज के होने की आशंका ज्यादा रहती है साथ ही ऐसे मरीजों की जान जाने का खतरा भी ज्यादा रहता है।
क्या हैं हाई ब्लड शुगर के लक्षण?
- हाई ब्लड शुगर के लक्षणों में पेट दर्द, प्यास लगना, दृष्टि की समस्या, मतली, भूख में वृद्धि, सुस्ती, थकावट, पसीना, भ्रम, उल्टी, वजन का कम होना और बार-बार पेशाब आने जैसी समस्याएं शामिल हैं। इसके अलावा आंतों की समस्याएं जैसे- दस्त और कब्ज भी इसके लक्षणों में ही आते हैं। ब्लड शुगर अधिक होने पर मरीज को ऐसा ही महसूस होता है।