आज के समय में हृदय से संबंधित समस्याएं काफी बढ़ने लगी हैं। बदलती जीवनशैली और गलत खान-पान की आदतों की वजह से हृदय से संबंधित समस्याएं आम हो गई हैं। स्वस्थ रहने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। बीमारियों से दूर रहने के लिए हृदय का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी होता है। आज हम आपको बताएंगे हृदय को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए। इन चीजों का सेवन करने से हृदय स्वस्थ रहता है और बीमारियां कोसों दूर। आइए जानते हैं हृदय को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए...
{"_id":"5f3913df8ebc3e3cdc168055","slug":"healthy-heart-diet-plan-india-tips-to-control-cholesterol-healthy-heart-tips-advice-remedies-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हृदय को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में करें इन चीजों को शामिल, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
हृदय को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में करें इन चीजों को शामिल, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर
Sun, 16 Aug 2020 04:51 PM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Sun, 16 Aug 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
बदलती जीवनशैली और गलत खान-पान की आदतों की वजह से हृदय से संबंधित समस्याएं आम हो गई हैं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
फलों और सब्जियों का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
कम सैचुरेटेड फैट वाली चीजों का सेवन करें
- हृदय को स्वस्थ रखने के लिए कम सैचुरेटेड फैट वाली चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए। आपको बता दें, फलों और सब्जियों में सैचुरेटेड फैट काफी कम मात्रा में पाया जाता है। फलों और सब्जियों का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।
नट्स का सेवन हृदय के लिए फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
नट्स
- नट्स का सेवन हृदय के लिए फायदेमंद होता है। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना नट्स का सेवन करना चाहिए। नियमित रूप से सीमित मात्रा में नट्स का सेवन करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। नट्स में विटामिन- ई, मैग्नीशियम और पोटैशियम काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो हृदय की कोशिकाओं को मजबूत रखने और रक्त के प्रवाह को सही रखने में सहायक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोया प्रोटीन का सेवन हृदय के लिए फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
सोया प्रोटीन
- सोया प्रोटीन का सेवन हृदय के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना 15 ग्राम सोया प्रोटीन का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहता है। हृदय के मरीजों को अपनी डाइट में सोया प्रोटीन को शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन
ओट्स का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
ओट्स और बार्ले का सेवन
- ओट्स और बार्ले का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। कई डायटिशियन्स के अनुसार रोजाना 3 ग्राम बीटा ग्लूकन का सेवन करना चाहिए। बीटा ग्लूकन एक सॉल्यूबल फाइबर है जो ओट्स और बार्ले दोनों में पाया जाता है। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना ओट्स और बार्ले का सेवन करना चाहिए।