{"_id":"5f390b288ebc3e3d16784f00","slug":"coronavirus-new-study-says-that-covid-19-does-not-directly-damage-taste-bud-cells","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Study: कोरोना पर नई रिसर्च ने चौंकाया, स्वाद संबंधी लक्षण से जुड़ा है मामला","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus Study: कोरोना पर नई रिसर्च ने चौंकाया, स्वाद संबंधी लक्षण से जुड़ा है मामला
कोरोना वायरस के मामले दुनियाभर में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब तक पूरी दुनिया में इससे दो करोड़ 13 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि सात लाख 68 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इसको लेकर पिछले कई महीनों से वैक्सीन बनाने का काम चल रहा है, साथ ही इससे जुड़े रिसर्च भी जारी हैं। हाल ही में कोरोना पर हुए एक नए शोध ने वैज्ञानिकों को चौंका दिया है। यह नया शोध स्वाद संबंधी लक्षण से जुड़ा हुआ है। आपको बता दें कि कोरोना के कई मरीजों की सूंघने या स्वाद लेने की क्षमता चले जाने का मामला सामने आने के बाद वैज्ञानिकों ने इसे कोरोना के लक्षणों की सूची में शामिल कर लिया था, लेकिन अब वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना वायरस स्वाद लेने की क्षमता से जुड़ी कोशिकाओं को सीधे तौर पर नुकसान नहीं पहुंचाता है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ताजा शोध के मुताबिक, स्वाद लेने की क्षमता का प्रभावित होना कोरोना वायरस के कारण हुई सूजन के दौरान होने वाली घटनाओं से अप्रत्यक्ष तौर पर जुड़ा हुआ है, जबकि पहले किए गए अध्ययनों में यह सामने आया था कि कोरोना वायरस के कण के कारण स्वाद लेने की क्षमता सीधे तौर पर प्रभावित होती है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
यह नया और चौंकाने वाला शोध अमेरिका के जॉर्जिया विश्वविद्यालय में पुनर्योजी बायोसाइंस केंद्र के शोधकर्ताओं ने किया है। इस शोध को एसीएस फार्माकोलॉजी एंड ट्रांसलेशनल साइंस पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। यह शोध बताता है कि 20-25 फीसदी कोरोना मरीज स्वाद न आने की समस्या से जूझ रहे हैं। जॉर्जिया विश्वविद्यालय की एसोसिएट प्रोफेसर होंगजियांग लियू कहती हैं, 'वायरस के संपर्क में आने के कुछ समय बाद स्वाद नहीं आने के लक्षण वाले मरीजों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है। यह ऐसी चीज है जिस पर हमें सावधानीपूर्वक नजर रखने की जरूरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
शोधकर्ताओं के मुताबिक, अध्ययन से यह संकेत मिलता है कि स्वाद लेने की क्षमता से जुड़ी कोशिकाएं कोरोना संक्रमण की चपेट में नहीं आती हैं, क्योंकि उनमें से ज्यादातर एसीई2 (ACE2) व्यक्त नहीं करते हैं। दरअसल, एसीई2 एक प्रकार का एंजाइम है, जो आंत, दिल, धमनियों, कोशिकाओं और गुर्दे की झिल्लियों से जुड़ा होता है। एसीई2 ही वो रास्ता है, जहां से वायरस शरीर में प्रवेश करता है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
प्रोफेसर होंगजियांग लियू के मुताबिक, यह कोई पहला अध्ययन नहीं है, जो मुंह में एसीई2 की मौजूदगी को दिखाता है, लेकिन यह कोरोना वायरस का संक्रमण और खासतौर पर स्वाद लेने की क्षमता से जुड़ी कोशिकाओं के सुरक्षित रहने का संबंध दर्शाने वाला पहला अध्ययन जरूर है।'
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।