फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रात में सोने से पहले इस चीज के साथ करें गुड़ का सेवन, होगा जबरदस्त फायदा

Fri, 10 Jul 2020 11:28 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 10 Jul 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Health benefits of Jaggery known as Gud in hindi
गुड़ - फोटो : Social media

गुड़ घर-घर में मिलने वाला एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जिसे लोग बड़े ही चाव से खाते हैं। कई पकवानों में भी इसका इस्तेमाल होता है। नियमित रूप से इसे हर व्यक्ति को खाना चाहिए, क्योंकि यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। हालांकि डायबिटीज के मरीजों के लिए यह खतरा पैदा कर सकता है, इसलिए उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। गुड़ खाने के वैसे तो कई फायदे हैं। आज हम गुड़ के ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अगर आप अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं तो आप सेहतमंद बने रह सकते हैं। 

Health benefits of Jaggery known as Gud in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
वजन घटाने में है सहायक

वजन घटाने में गुड़ काफी सहायक है। अगर आप मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो गुड़ के पानी का सेवन करें। यह आपके वजन को प्रभावी रूप से घटा देगा। कई स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी इसकी सलाह देते हैं। 
Health benefits of Jaggery known as Gud in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पाचन क्रिया को करता है ठीक 

अगर आपको खाना पचाने में दिक्कत होती है यानी आपकी पाचन क्रिया सही नहीं है तो आप गुड़ का सेवन करें, क्योंकि इसमें फाइबर जैसा पोषक तत्व पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए बहुत सहायक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of Jaggery known as Gud in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
खून की कमी को करता है दूर 

गुड़ में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन खून की कमी को दूर करता है। खासकर गर्भवती महिलाओं के लिए, लेकिन उन्हें इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए, नहीं तो उन्हें इसके नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं। 
 
विज्ञापन
Health benefits of Jaggery known as Gud in hindi
गुड़ - फोटो : Social media
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है गुड़

गुड़ इंसान की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाने में सहायक है और इसे बढ़ाने का मतलब है कि कई तरह की संक्रामक और जानलेवा बीमारियों से बचा जा सकता है। तभी तो लोग सुबह-सुबह चने के साथ गुड़ का भी सेवन करते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed