फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   good news for women: Fertility app to replace birth control pills

अब गर्भनिरोधक गोलियों का काम करेगा मोबाइल ऐप

Fri, 15 Apr 2016 12:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 15 Apr 2016 12:07 PM IST
विज्ञापन
good news for women: Fertility app to replace birth control pills

अनचाहे गर्भ से निजात पाने के लिए गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल करने वाली लड़कियों, महिलाओं के ल‌िए अच्छी खबर है। आने वाले समय में मोबाइल ऐप के रूप में ऐसी नई तकनीक आएगी जो आसानी से अनचाहे गर्भ से छुटकारा दिलाएगी।

विज्ञापन


इस तकनीक के आने के बाद अनचाहे गर्भ से निजात पाने वाली महिलाओं को गर्भनिरोध गोलियां नहीं लेना पड़ेगा। ब्रिटेन हुए तकनीकी शोध में ऐसा दावा किया गया है।

शोध में कहा गया है कि भविष्य में आने वाला यह ऐप महिलाओं के मासिक धर्म के समय पर डाटा तैयार करेगा और महिलाओं के शरीर के ताममान के आधार पर प्रजनन से जुड़ी जानकारी हर सुबह देगा।

विज्ञापन

गर्भधारण रोकने के लिए चेतावनी देगा ऐप

good news for women: Fertility app to replace birth control pills

शोध में कहा गया है कि प्रजनन के दिनों की जानकारी के अनुसार ऐप गर्भधारण की संभावनाओं पर चेतावनी भी देगा जिससे कोई भी महिला उन दिनों गर्भधारण होने को लेकर सचेत हो जाएगी।

इस शोध के संदर्भ में स्वीडन में 20 से 35 की उम्र की चार हजार महिलाओं का मासिक धर्म के समय क्लीनिकल ट्रायल किया गया है। इन सभी महिलाओं के मासिक चक्र को लेकर एक जैसे नतीजे सामने आए हैं जिसे 'पर्ल इंडेक्स' नाम दिया गया है।

इस शोध और प्रयोग में यह भी पता लगाया है कि किन परिस्थितियों 100 महिलाओं को अनावश्यक गर्भधारण की समस्या का सामना करना पड़ा।

शोध में यह भी कहा गया है कि जिन एक हजार महिलाओं ने नियमित रूप से गर्भनिरोधक गोलियां खाईं उनमें से भी कुछ महिलाओं को गर्भधारण की समस्या का सामना करना पड़ा। शोध में गर्भ निरोधक गोलियों को 0.3 स्कोर और गर्भनिरोध ऐप को 0.5 स्कोर दिए गए हैं।

हाल की दिनों में स्वास्‍थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में मोबाइल तकनीक उपयोग बड़ा परिवर्तन लाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed