फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहीं आपको भी तो नहीं है फिटनेस की सनक? हो सकता है इस गंभीर बीमारी का लक्षण

Mon, 31 Aug 2020 06:14 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 31 Aug 2020 06:14 AM IST
विज्ञापन
Fitness craze is also a dangerous disease symptom know the Orthorexia nervosa Signs and symptoms
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इंस्टाग्राम पर ऐसे बहुत से यूजर हैं जिनसे लाखों लोग प्रभावित हैं। ये लोग रोज नए हेल्थ टिप्स देते हैं और लोगों को कसरत करना सिखाते हैं। उनकी तरह बनने और दिखने के लिए बहुत सारे लोग पसीना बहाते हैं और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हैं। हैशटैग #fitspiration अंग्रेजी के दो शब्दों 'fitness' और 'inspiration' से मिलकर बना है। इंस्टाग्राम की प्रभावशाली हस्तियां और उनके लाखों फॉलोअर्स इस हैशटैग को एक करोड़ 80 लाख बार इस्तेमाल कर चुके हैं। फिट रहने के लिए शारीरिक कसरत और संतुलित भोजन दोनों की अहमियत होती है, लेकिन फिटनेस की सनक में जो लोग खुद को भूखा रखते हैं वे भारी परेशानी में पड़ सकते हैं। 

Fitness craze is also a dangerous disease symptom know the Orthorexia nervosa Signs and symptoms
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सुडौल मांसपेशियों और एब्स के लिए कम कैलोरी वाला खाना और ज्यादा वर्जिश करने की सनक एक बीमारी है। इस बीमारी को ऑर्थोरेक्सिया नर्वोसा कहा जाता है। इंस्टाग्राम पर #fitspiration के जुनूनी लोगों में इसके लक्षण प्रमुखता से दिखते हैं। 

Fitness craze is also a dangerous disease symptom know the Orthorexia nervosa Signs and symptoms
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जुनून की बीमारी

ऑर्थोरेक्सिया नर्वोसा का इलाज न किया जाए तो यह कुपोषण और मानसिक सेहत की जटिलताएं पैदा कर सकती है। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति जुनूनी व्यवहार का शिकार हो जाता है और उसके जीवन की गुणवत्ता कम होने लगती है। एक बार इस बीमारी की गिरफ्त में आ जाने के बाद इससे उबरने में लंबा वक्त लगता है और पूरी तरह ठीक होने तक बार-बार सेहत बिगड़ने का खतरा बना रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fitness craze is also a dangerous disease symptom know the Orthorexia nervosa Signs and symptoms
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

2017 में यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के वैज्ञानिकों के शोध में पाया गया कि जो लोग इंस्टाग्राम पर ज्यादा एक्टिव रहते हैं, उनमें ऑर्थोरेक्सिया होने के खतरे ज्यादा होते हैं। सोशल मीडिया के दूसरे किसी प्लेटफॉर्म के साथ इसके जुड़े होने के सबूत नहीं मिले। 

विज्ञापन
Fitness craze is also a dangerous disease symptom know the Orthorexia nervosa Signs and symptoms
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इंस्टाग्राम से जुड़ी बीमारी

कम कैलोरी वाले खाने को अक्सर 'हेल्दी' या 'सेहतमंद' भोजन बताया जाता है, लेकिन ऐसे भोजन का जुनून बढ़ाने वाले इंफ्लूएंसर के फॉलोअर्स में खासतौर पर यह बीमारी देखी गई है। कनाडा की फिटनेस इंफ्लूएंसर जेन ब्रेट ऑर्थोरेक्सिया की शिकार हो चुकी हैं। अब वह इस बीमारी से उबर रही हैं। जेन ब्रेट को चार लाख 50 हजार लोग फॉलो करते हैं। वह ट्विटर पर लिखती हैं, 'फिटनेस का मतलब यह कतई नहीं होता कि आप हर रोज वर्जिश करें और सिर्फ सलाद खाकर रहें।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed