फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   faster 15 minute prostate cancer scan details in hindi Prostate Cancer Detection latest news

कामयाबी: अब बस 15 मिनट में ही प्रोस्टेट कैंसर का चल जाएगा पता, तेज जांच से बच सकेंगी लाखों जिंदगियां

Fri, 12 Sep 2025 01:38 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 12 Sep 2025 01:38 PM IST
सार

  • वैज्ञानिकों ने एक 15 मिनट वाले कारगर प्रोस्टेट कैंसर स्कैन के बारे में जानकारी दी है, जिससे इस कैंसर आसानी से पता लगाना आसान हो सकता है।
  • सबसे अच्छी बात ये है कि ये नया एमआरआई स्कैन, मौजूदा एमआरआई स्कैन से आधा समय लेता है और इसकी लागत भी आधी है।

विज्ञापन
faster 15 minute prostate cancer scan details in hindi Prostate Cancer Detection latest news
प्रोस्टेट कैंसर का पता लगाना होगा आसान - फोटो : Freepik.com

विस्तार

Prostate Cancer: कैंसर के मामले वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। पुरुषों में फेफड़े और मुंह के साथ प्रोस्टेट कैंसर का खतरा भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस लेख में हम प्रोस्टेट कैंसर और इसके बढ़ते जोखिमों को समझने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन


साल 2022 में, दुनियाभर में इस कैंसर के लगभग 1.47 मिलियन (14 लाख) नए मामले सामने और करीब चार लाख लोगों की इससे मौत हो गई। विशेषज्ञों ने चिंता जताई है कि यह संख्या 2040 तक दोगुनी हो सकती है। बढ़ती उम्र, लाइफस्टाइल में गड़बड़ी, फैमिल हिस्ट्री और कुछ प्रकार के पर्यावरणीय कारक इस कैंसर के बढ़ते मामलों के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं।
विज्ञापन


भारत में, प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में होने वाला तीसरा सबसे आम प्रकार का कैंसर है और इसके मामलों में लगातार वृद्धि भी हो रही है। हाल ही में एक 85 वर्षीय व्यक्ति की नोएडा में रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से 437 ग्राम वजन वाले प्रोस्टेट को सफलतापूर्वक हटाया गया था, जो सामान्य आकार से लगभग दस गुना बड़ा था। इस बढ़ते खतरे से निपटने के लिए डॉक्टर नियमित स्क्रीनिंग, स्वस्थ आहार और शारीरिक सक्रियता जैसे उपायों को अपनाने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैज्ञानिकों की टीम ने हाल के वर्षों में कई ऐसे खोज किए हैं जिससे प्रोस्टेट कैंसर का समय पर स्क्रीनिंग और इलाज पहले की तुलना में आसान हो गया है। हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक 15 मिनट वाले कारगर प्रोस्टेट कैंसर स्कैन के बारे में जानकारी दी है, जिससे इस कैंसर आसानी से पता लगाना और आसान हो सकता है।

faster 15 minute prostate cancer scan details in hindi Prostate Cancer Detection latest news
प्रोस्टेट कैंसर का बढ़ता जोखिम - फोटो : Adobe stock photos

कम लागत और कम समय में प्रोस्टेट कैंसर का चलेगा पता

विशेषज्ञों ने बताया कि इस एमआरआई स्कैन की मदद से लाखों लोगों में समय रहते इस कैंसर का पता लगाने में मदद मिल सकती है।

  • सबसे अच्छी बात ये है कि ये नया एमआरआई स्कैन, मौजूदा एमआरआई स्कैन से आधा समय लेता है और इसकी लागत भी आधी है।
  • दूसरी खास बात ये है कि इसे परीक्षणों में रोग का निदान करने में उतना ही सटीक पाया गया है जितने कि अब तक के स्कैन थे। 

ब्रिटिश शोधकर्ताओं का कहना है कि इसकी मदद से अब कम समय में अधिक लोगों की जांच की जा सकेगी और स्कैन के लिए मरीजों की जेब पर पड़ने वाला आर्थिक दबाव भी कम होगा।

faster 15 minute prostate cancer scan details in hindi Prostate Cancer Detection latest news
आसानी से प्रोस्टेट कैंसर का पता लगाने में मिलेगी मदद - फोटो : Freepik.com

समय पर रोग का निदान न हो पाना बड़ी चिंता
 
करीब एक दशक में इस कैंसर के लिए एमआरआई स्कैन की शुरुआत हुई थी जो प्रोस्टेट कैंसर के निदान के तरीके में पिछले 30 वर्षों में सबसे बड़ा बदलाव रहा है। एमआरआई स्कैन में दिखाई देने वाली असामान्यताओं के आधार पर बायोप्सी ली जा सकती है जिससे कैंसर का पता लगाने में मदद मिलती है। 

मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक एमआरआई स्कैन के स्पष्ट लाभ के बावजूद, इंग्लैंड और वेल्स में प्रोस्टेट एमआरआई की जरूरत वाले केवल 62 प्रतिशत पुरुषों का ही 2019 में एमआरआई जांच हो पाया था।

faster 15 minute prostate cancer scan details in hindi Prostate Cancer Detection latest news
प्रोस्टेट कैंसर का खतरा - फोटो : Freepik.com

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

इंग्लैंड स्थित यूसीएल सर्जरी एंड इंटरवेंशनल साइंस के प्रमुख शोधकर्ता और इस परीक्षण के मुख्य लेखक वीरू कासिविस्वनाथन कहते हैं, वर्तमान में प्रोस्टेट कैंसर के निदान के लिए दुनियाभर में हर साल लगभग 40 लाख एमआरआई स्कैन की आवश्यकता होती है। अगले 20 वर्षों में प्रोस्टेट कैंसर के मामलों में अनुमानित वृद्धि के साथ यह मांग तेजी से बढ़ने वाली है।

समय, लागत और कर्मचारियों की उपलब्धता, ये प्रमुख कारक हैं जिसके चलते लोग स्कैन नहीं करा पाते हैं। ये नई एमआरआई तकनीक ऐसे लोगों के लिए कारगर हो सकती है। अगर हम स्कैन आधे समय में, कम कर्मचारियों और कम लागत पर कर सकें, तो इससे हर उस व्यक्ति को लाभ मिल सकता है जिसमें कैंसर का खतरा है। इसके अलावा समय पर कैंसर का इलाज हो पाने से उसकी जान बचने की संभावना भी अधिक हो सकती है। 

faster 15 minute prostate cancer scan details in hindi Prostate Cancer Detection latest news
कैंसर का समय रहते पता लगाना जरूरी - फोटो : Adobe Stock

प्रोस्टेट कैंसर का शीघ्र पता लगाने के लिए दिशानिर्देश

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के प्रोस्टेट कैंसर फाउंडेशन ने प्रोस्टेट कैंसर का शीघ्र पता लगाने के लिए नैदानिक दिशानिर्देश जारी किए थे। नई गाइडलाइंस के तरत सभी पुरुषों को 40 वर्ष की आयु में एक 'बेसलाइन' पीएसए परीक्षण की सलाह दी गई है।

40 वर्ष की उम्र में प्रारंभिक परीक्षण की मदद से पीएसए डबलिंग टाइम का पता लगाने में मदद मिल सकती है, जो ये पता लगाने में मदद करता है कि अगले कितने महीनों में पीएसए का स्तर बढ़ सकता है? पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ सकते हैं।




------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed