फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान! पेडिक्योर से हो सकती हैं HIV और हेपेटाइटिस जैसी बीमारियां!

Sun, 01 Apr 2018 10:24 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 01 Apr 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
Fancy fish spa could give you HIV and hepatitis C
fish spa
पिछले कुछ सालों से फिश स्पा और पेडीक्योर काफी चलन में हैं। छोटी-छोटी मछलियों से भरे हुए टैंक में अपने पैर डालकर मृत कोशिकाओं को निकलवाने के बारे में सुनकर ही काफी अच्छा लगने लगता है। हर मॉल में फिश पेडीक्योर का स्टॉल आसानी से मिल ही जाता है जिस पर जाकर हमारी नजरें जा टिकती हैं। क्या आप फिश स्पा कराती हैं? या फिर अगर आप फिश स्पा कराने का सोच रही हैं? तो एक बार ये खबर जरूर पढ़ लें।
Fancy fish spa could give you HIV and hepatitis C
fish spa
जो मछलियां आपको मसाज के आनंद के साथ आपकी स्किन को निखार देती हैं, यह फिश स्पा आपके लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट ने फिश स्पा कराने वालो को चेतावनी दी है कि इससे एचआईवी और हेपेटाइटिस C जैसी खतरनाक बीमारियां फैल सकती हैं।
 
Fancy fish spa could give you HIV and hepatitis C
fish spa
गवर्नमेंट हेल्थ प्रोटेक्शन एजेंसी द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के मुताबिक, डायबिटीज या जिनका प्रतिरक्षा तंत्र कमजोर हैं, ऐसे लोगों को फिश स्पा से दूर ही रहना चाहिए क्योंकि ये लोग इसका शिकार हो सकते हैं। पिछले काफी समय में कई ऐसे केस सामने आए हैं जिसमें लोग फिश स्पा के दौरान वायरस की चपेट में आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fancy fish spa could give you HIV and hepatitis C
fish spa
गाइडलाइन में यह भी बताया गया है कि अगर फिश टैंक का पानी नहीं बदला जा रहा है तो एक कस्टमर से दूसरे कस्टमर को इन्फेक्शन हो सकता है। वहीं अगर कोई कस्टमर एचआईवी वायरस या हेपेटाइटिस से पीड़ित है और पेडिक्योर के दौरान खून निकलता है तो इन्फेक्शन फैलने की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन
Fancy fish spa could give you HIV and hepatitis C
fish spa
कुछ समय से आ रही ऐसी शिकायतों को देखते हुए यूएस के कुछ राज्यों में फिश स्पा को बैन कर दिया गया है, क्योंकि खुले घावों के जरिए सीधे इन्फेक्शन फैलने का खतरा रहता है। बता दें कि इस ट्रीटमेंट में छोटी-छोटी मछलियां ग्राहकों की डेड स्किन पर हमला कर त्वचा का निखारने में मदद करती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed