{"_id":"5aa383e84f1c1bae758b4971","slug":"everything-you-need-to-know-about-water-purifier","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या आप भी पीते हैं RO का पानी? तो एक बार जरूर पढ़ लें ये खबर","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
क्या आप भी पीते हैं RO का पानी? तो एक बार जरूर पढ़ लें ये खबर
Sun, 11 Mar 2018 08:48 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Mar 2018 08:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
water purifier
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ज्यादातर लोगों ने अपने घरों में शुद्ध पानी पीने के लिए RO यानि रिवर्स ओस्मोसिस वाटर प्यूरिफायर लगा रखा होता है। पर क्या आप जानते हैं कि जिस पानी को आप शुद्ध समझकर पीते हैं वह आपकी सेहत के लिए घातक भी हो सकता है। जी हां, यह बात बिल्कुल सच है कि आरओ वाटर कई मायनों में आपके शरीर को नुकसान पहुंचाता है।
2 of 4
water purifier
दरअसल पानी को शुद्ध करने वाले उपकरणों में खास तरह की मेंब्रेन काम करती है, जो पानी को साफ करने के दौरान बुरे जीवाणुओं के साथ-साथ अच्छे जीवाणुओं को भी अवशोषित कर लेती है। जिससे पानी में पाए जाने वाले मिनरल, जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक होते हैं वह हमें नहीं मिल पाते हैं। आपको बता दें कि यह जीवाणु हमें पेट संबंधी बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।
3 of 4
water purifier
आरओ प्यूरिफायर से साफ होने वाला पानी एसिडिक हो जाता है, क्योंकि पानी को साफ करने की इस प्रक्रिया के दौरान यह पानी में मौजूद नमक अणुओं से क्षारीय खनिज परमाणुओं को भी मिटा देता है। इससे पानी एसिडिक हो जाता है, जो हमारे शरीर के लिए हानिकारक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
water
आपको बता दें कि हर जगह के पानी का टीडीएस (टोटल डिजाल्व सॉलिड) स्तर अलग-अलग होता है। डब्ल्यूएचओ ने 100 से 150 स्तर के टीडीएस को ठीक बताया है। इसलिए अपने घर में आरओ लगवाने से पहले घर में सप्लाई हो रहे पानी की एक बार जांच करा लें, क्योंकि अगर आपके घर में आ रहे पानी का टीडीएस सामान्य है तो आपको आरओ लगवाने की जरूरत बिल्कुल नहीं है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।