फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: शाकाहारी लोगों में क्यों ज्यादा देखी जाती है विटामिन बी-12 की कमी? कब हो जाएं सावधान

Fri, 09 Oct 2026 10:14 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 09 Oct 2026 10:14 PM IST
सार

Vitamin B-12: विटामिन बी-12 लाल रक्त कोशिकाएं बनाने और नसों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। भोजन से पर्याप्त बी-12 न होने के कारण इसकी कमी का खतरा  बढ़ सकता है। दूध-दही, फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थ और जरूरत के अनुसार सप्लीमेंट इसकी पूर्ति में मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन
vitamin b12 deficiency in vegetarians know complications and food sources
विटामिन बी-12 की कमी - फोटो : Amarujala.com/AI

कई अध्ययनों से ये बात स्पष्ट हो चुकी है कि अगर हम सभी सिर्फ डाइट को ही ठीक कर लें तो ये कई प्रकार की बीमारियों के खतरे को कम करने में मददगार हो सकता है। पौष्टिक आहार से शरीर को आवश्यक पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति हो जाती है, जो शरीर के कामकाज के लिए जरूरी है।



कई बार लोगों की शिकायत होती है कि घर का बना खाना खाने के बावजूद शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो गई है। हालिया रिपोर्ट्स से पता चलता है बड़ी संख्या में भारतीय  विटामिन बी-12 की कमी का शिकार हैं। यह विटामिन लाल रक्त कोशिकाएं बनाने और नसों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। इसकी कमी होने पर थकान, कमजोरी, हाथ-पैरों में झनझनाहट और याददाश्त से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि विटामिन बी-12 की कमी का खतरा खासतौर पर उन लोगों में ज्यादा देखा जाता रहा है जो शाकाहारी या वीगन डाइट का सेवन करते हैं। अब सवाल ये है कि शाकाहारी लोगों में इसकी कमी क्यों होती है और शरीर में इसकी पूर्ति की जा सकती है?

Trending Videos
vitamin b12 deficiency in vegetarians know complications and food sources
विटामिन बी-12 - फोटो : Adobe Stock

पहले जान लीजिए विटामिन बी-12 क्यों जरूरी है?

विटामिन बी-12 शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं और डीएनए को बनाने के साथ तंत्रिका तंत्र यानी नसों को ठीक से काम करने में मदद करता है। इसकी कमी होने पर शरीर में स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाएं बनाने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है और मेगालोब्लास्टिक एनीमिया नाम की समस्या हो सकती है।
 

  • विटामिन बी-12 की कमी के कारण आपको थकान-कमजोरी, सांस फूलने या चक्कर आने जैसी परेशानियां हो सकती हैं। 
  • कुछ लोगों में जीभ में दर्द, हाथ-पैरों में सुन्नपन, झनझनाहट और चलते समय संतुलन बनाने में दिक्कत भी हो सकती है।
vitamin b12 deficiency in vegetarians know complications and food sources
आहार पर दें ध्यान - फोटो : Freepik.com

शाकाहारी लोगों में इसकी कमी क्यों हो सकती है?

विटामिन बी-12 मुख्य रूप से पशु-आधारित खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। ऐसे में शाकाहारी और वीगन आहार लेने वाले लोगों में इसकी कमी का खतरा हो सकता है।
 

  • शाकाहारी लोगों को दूध, दही, पनीर और अंडे से विटामिन-बी मिल सकता है। फोर्टिफाइड फूड्स से भी इसकी पूर्ति हो सकती है।
  • मांसाहार की तुलना में शाकाहारी लोगों में विटामिन बी-12 के खाद्य स्रोत कम हैं।
  • भोजन के अलावा शरीर में इस विटामिन का अवशोषण भी अहम है। पेट या आंतों से जुड़ी कुछ बीमारियां, बढ़ती उम्र और कुछ दवाएं भी बी-12 की कमी का कारण बन सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
vitamin b12 deficiency in vegetarians know complications and food sources
हाथों में होती है झनझनाहट - फोटो : Adobe Stock

कब हो जाएं सावधान

अगर आपको लगातार थकान, कमजोरी, हाथ-पैरों में झनझनाहट या याददाश्त से जुड़ी परेशानी होती है तो डॉक्टर से सलाह लेकर जांच करा लें।
 

  • अगर कमी भोजन में बी-12 की कमी के कारण हुई है, तो सप्लीमेंट और आहार में बदलाव से मदद मिल सकती है। लेकिन अगर शरीर विटामिन को ठीक से अवशोषित नहीं कर पा रहा, तो डॉक्टर इसके लिए इलाज के दूसरे तरीकों को अपना सकते हैं। 
  • बिना जांच के लंबे समय तक सप्लीमेंट लेना कई बार नुकसानदायक हो सकता है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed